scriptभाजपा शासित जगदलपुर निगम के दौरान हुए ये 5 बड़े घोटाले, जिन्हें पूरा करना कांग्रेस महापौर के लिए साबित होगी बड़ी चुनौती | 5 big scams Jagdalpur Municipal Corporation in BJP rule congress mayor | Patrika News
जगदलपुर

भाजपा शासित जगदलपुर निगम के दौरान हुए ये 5 बड़े घोटाले, जिन्हें पूरा करना कांग्रेस महापौर के लिए साबित होगी बड़ी चुनौती

पिछले निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस ने किया था वादा, पिछले महापौर कार्रवाई को लेकर नहीं थे गंभीर

जगदलपुरJan 21, 2020 / 12:30 pm

Badal Dewangan

भाजपा शासित जगदलपुर निगम के दौरान हुए ये 5 बड़े घोटाले, जिन्हें पूरा करना कांग्रेस महापौर के लिए साबित होगी बड़ी चुनौती

भाजपा शासित जगदलपुर निगम के दौरान हुए ये 5 बड़े घोटाले, जिन्हें पूरा करना कांग्रेस महापौर के लिए साबित होगी बड़ी चुनौती

जगदलपुर. ऐतिहासिक जीत के साथ नगरीय निकाय की सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार के लिए चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। इसमें पूर्व महापौर के कार्यकाल में शहर के पांच बड़े विकास कार्यं में भ्रष्टाचार की बात सामने आने के बाद भी सात से दस साल तक कार्रवाई नहीं हो पाई है।

इसमें वर्ष 2009 से 2014 तक भाजपा के कार्यकाल में सबसे अधिक निर्माण कार्य हुए। इसमें दलपत सागर में बंड निर्माण, गंगामुंडा चौपाटी निर्माण व यहां शिव प्रतिमा निर्माण, शहर में स्वावलंबी व बेरोजगारों के नाम पर मिलने वाली दुकानें, मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण का मामला, इंसीनेटर बनाने, स्वीमिंग पूल निर्माण जैसे मामले हैं। जिन पर करीब साढ़े 15 करोड़ से अधिक रुपए का भ्रष्टाचार होने का आरोप लगातार लगते रहे हैं। इस मामले को विपक्ष में रहते हुए कभी भाजपा तो कभ्भी कांग्रेस इसे प्रमुख मुद्दा बनाते रहे हैं। इधर शहरवासी हर नगर सरकार के कार्यकाल पर टकटकी लगाए रखे थे कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी और उनके नाम उजागर होंगे। लेकिन न तो भाजपा न ही कांग्रेस काबिज महापौर कार्यकाल में ऐसा हो सका। बल्कि इन पर परदा डालने तक की केाशिश की जाती रही। जब भी इसे लेकर सवाल पूछा जाता तो महापौर से लेकर कांग्रेस का यही जवाब रहता कि सदन में और प्रदेश में उनकी सरकार होने की वजह से मामले की जांच नहीं हो रही। लेकिन अब प्रदेश में सरकार भी कांग्रेस की है, और सदन में बहुमत भी और तो और महापौर भी कांगे्रस का है, ऐसे में शहरवासियो की उम्मीद एक बार फिर नगर सरकार पर सारे भ्रष्टाचार के मुद्दों पर नगर सरकार की ओर टकटकी लगाए हुएं हैं।

भाजपा शासित जगदलपुर निगम के दौरान हुए ये 5 बड़े घोटाले, जिन्हें पूरा करना कांग्रेस महापौर के लिए साबित होगी बड़ी चुनौती
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो