scriptBastar Lok Sabha Poll 2024: बस्तर में मतदान शुरू… भाजपा – कांग्रेस प्रत्याशियों की आज अग्नि परीक्षा | Bastar Lok Sabha Poll 2024: Voting begins in Bastar… Today is the litmus test for BJP-Congress candidates | Patrika News
जगदलपुर

Bastar Lok Sabha Poll 2024: बस्तर में मतदान शुरू… भाजपा – कांग्रेस प्रत्याशियों की आज अग्नि परीक्षा

Bastar Lok Sabha Elections 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर आज यानी 19 अप्रैल (दिन शुक्रवार) को मतदान है। बस्तर सीट पर भाजपा – कांग्रेस में सीधे मुकबला है।

जगदलपुरApr 19, 2024 / 07:00 am

Kanakdurga jha

Bastar Lok Sabha Elections 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर आज यानी 19 अप्रैल (दिन शुक्रवार) को मतदान है। बस्तर सीट पर भाजपा – कांग्रेस में सीधे मुकबला है। एक तरफ जहां बीजेपी के प्रत्याशी महेश कश्यप को जीत दिलाने केंद्र के दिग्गज नेता बस्तर में जमकर चुनावी प्रचार किए। वहीं दूसरी और कांग्रेस की ओर से केंद्र से सिर्फ एक ही नेता ने जनसभा को संबोधित किया। इससे बस्तर सीट पर काफी प्रभाव पड़ सकता है।
पीएम मोदी, शाह और राजनाथ आए थे बस्तर

राहुल गांधी ने बस्तर में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में जनता को मत देने की अपील की। वहीं बीजेपी के प्रत्याशी महेश कश्यप को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए बस्तर में पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया था।
बस्तर में कुल 1957 मतदान केंद्र

बस्तर के इन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

  • कोंडागांव
  • नारायणपुर
  • चित्रकोट
  • दंतेवाड़ा
  • बीजापुर
  • कोंटा
    जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

Home / Jagdalpur / Bastar Lok Sabha Poll 2024: बस्तर में मतदान शुरू… भाजपा – कांग्रेस प्रत्याशियों की आज अग्नि परीक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो