scriptBastar News: बस्तर के डॉक्टर त्रिपाठी को मिला रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2023, अब जाएंगे ब्राजील | Bastar News: Bastar's Doctor Tripathi receives Richest Farmer of India Award-2023 | Patrika News
जगदलपुर

Bastar News: बस्तर के डॉक्टर त्रिपाठी को मिला रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2023, अब जाएंगे ब्राजील

Bastar News: रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2023’’ के विजेता जिले के किसान डॉ राजाराम त्रिपाठी का चयन किया गया है।

जगदलपुरMay 24, 2024 / 03:05 pm

Kanakdurga jha

Bastar News
Bastar News: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारत सरकार व भारतीय कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से साथ ही महिंद्रा ट्रैक्टर मुय प्रायोजक एवं ’स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया’ सहित देश के कृषि जगत की अग्रणी प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से ’कृषि जागरण समूह’ व ’एग्रीकल्चर वर्ल्ड’ द्वारा आयोजित ’मिलेनियर फार्मर्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड -24’ जिसे देश के ’कृषि-महाकुंभ’ के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2023’’ के विजेता जिले के किसान डॉ राजाराम त्रिपाठी का चयन किया गया है।
यह भी पढ़ें

CG Farmer: एक बार फिर किसान सरकार और लोन भरोसे, 20000 ने लिया 93 करोड़ ऋण

आज दिल्ली से आयोजकों का इस आशय का पत्र डॉक्टर त्रिपाठी को मिला है। इस संदर्भ में डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि,देश के सर्वोच्च प्रतिष्ठित समान का हकदार बनने के साथ ही साथ, इस वर्ष उक्त प्रतिष्ठापूर्ण अवार्ड तथा कृषि महाकुंभ ’मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2024’ आयोजन का ’ब्रांड-एंबेसडर’ बनना मेरे लिए गर्व का विषय है। अगर मैं देश की खेती तथा किसानों के स्तर को ऊपर उठने के लिए कुछ ठोस कार्यकर्ताओं तथा देश के युवाओं को कृषि क्षेत्र में अपने हुनर दिखाने के लिए प्रेरित कर पाऊं तभी मैं सही मायने में अपने आप को समान की योग्य पाऊंगा।

राजकीय अतिथि के रूप में जाएंगे ब्राजील

डॉ त्रिपाठी ’ब्रांड-एंबेसडर के रूप में ब्राजील के विशेष आमंत्रण पर राजकीय अतिथि के रूप में ब्राज़ील के कृषि-भ्रमण पर भी जाएंगे वहां अपने कृषि क्षेत्र के अनुभव साझा करेंगे साथ ही वहां से लौटकर अपने ब्राजील की खेती के महत्वपूर्ण अनुभव इस आयोजन में देश के किसानों में बांटेंगे। उन्होंने बताया कि, 1-3 दिसंबर तक देश की राजधानी दिल्ली में कृषि-महाकुंभ ’मिलेनियम फार्मर्स ऑफ़ इंडिया अवार्ड-2024’ समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।

Hindi News/ Jagdalpur / Bastar News: बस्तर के डॉक्टर त्रिपाठी को मिला रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड-2023, अब जाएंगे ब्राजील

ट्रेंडिंग वीडियो