scriptबस्तर से भाजपा का सूपड़ा साफ, अब यहां कांग्रेस करेगी राज, जानिए चरण दर चरण कैसे बढता गया जीत का ग्राफ | BJP completely lost Bastar in Chitrakot by election, Now Congress rule | Patrika News
जगदलपुर

बस्तर से भाजपा का सूपड़ा साफ, अब यहां कांग्रेस करेगी राज, जानिए चरण दर चरण कैसे बढता गया जीत का ग्राफ

पहले ही राउंड से भाजपा को मिलती गई हार, 15वें चरण के बाद कांग्रेस को मिल गई निर्णायक बढ़त।

जगदलपुरOct 24, 2019 / 01:11 pm

Badal Dewangan

बस्तर से भाजपा का सूपड़ा साफ, अब यहां कांग्रेस करेगी राज, जानिए चरण दर चरण कैसे बढता गया जीत का ग्राफ

बस्तर से भाजपा का सूपड़ा साफ, अब यहां कांग्रेस करेगी राज, जानिए चरण दर चरण कैसे बढता गया जीत का ग्राफ

जगदलपुर. आखिरकार वो समय आ ही गया जब बस्तर पूरी तरह कांग्रेस मयी हो गई। चित्रकोट उपचुनाव का ताज कांग्रेस के प्रत्याशी राजमन बेंजाम को ही प्राप्त हुआ। सबसे पहले डाकमत पत्रों की वोटिंग से गिनती शुरू हुई। उसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू की गई। जिसमें पहले चरण से ही कांग्रेस को बढ़त मिलती गई।

ऐसे 17 चरणों में मिलती गई हार
पहले चरण में ही कांग्रेस को 1039 वोटों से बढ़त बनाई, दूसरा चरण 1900, तीसरा चरण 2684, चौथा चरण 3340, पांचवा चरण 3614, छटवां चरण 4149, सांतवा चरण 4522, आंठवा चरण 5003, नौवा चरण7336, दसवां चरण, 9588, ग्यारहवां चरण 10,192, बारहवां चरण 11,922 तेरहवां चरण 11,734, चौदहवां चरण 13813, पंद्रहवा चरण 16,043, सोलहवां चरण 17413, सत्रहवां चरण 17853

बस्तर संभाग से भाजपा का सफाया
अगर पूरे बस्तर संभागे की बात की जाए तो संभाग के पूरे १२ विधानसभा में अभी कांग्रेस के विधायक हैं। आपको बता दें कि, दंतेवाड़ा ही एक ऐसी सीट थी जहां भाजपा के विधायक भीमा मंडावी थे। लेकिन नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी जिसके बाद दंतेवाड़ा सीट भी खाली हो गई थी। दंतेवाड़ा उपचुनाव के बाद अब वहां भी कांग्रेस की देवती कर्मा विजयी हुई। फिर विधायक दीपक बैज को बस्तर सांसद बनाए जाने पर फिर से चित्रकोट खाली हो गई। जिसके २१ अक्टूबर चुनाव के बाद आज चित्रकोट को एक कांग्रेसी विधायक राजमन बेंजाम को प्राप्त हुआ।

चित्रकोट उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना स्थल बनाया गया था। सबसे पहले यहां डाकमत पत्रों की गिनती की गई। मतगणना के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए हैं। गणना 17 चक्रों में पूरी की जानी थी। उपचुनाव में 78.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Home / Jagdalpur / बस्तर से भाजपा का सूपड़ा साफ, अब यहां कांग्रेस करेगी राज, जानिए चरण दर चरण कैसे बढता गया जीत का ग्राफ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो