scriptसड़कों की खस्ता हालत को लेकर आंदोलन करेगी भाजपा: संतोष बाफना | BJP will agitate on the bad condition of roads: Santosh Bafna | Patrika News
जगदलपुर

सड़कों की खस्ता हालत को लेकर आंदोलन करेगी भाजपा: संतोष बाफना

– संतोष बाफना ने शहर के बुरे हाल को लेकर निगम सरकार को दोषी ठहराया है और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।

जगदलपुरNov 15, 2020 / 11:32 pm

CG Desk

santosha_bafna.jpg
जगदलपुर। शहर की खस्ताहाल सड़कों और धूल युक्त शहर को लेकर भाजपा के बड़े नेता नगर निगम की कार्य योजना पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। शहर के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने जगदलपुर शहर को अनाथ बताया है। संतोष बाफना ने शहर के बुरे हाल को लेकर निगम सरकार को दोषी ठहराया है और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।
संतोष बाफना ने कहा कि नगर निगम के जिम्मेदार लोगों ने पाइप लाइन बिछाने के नाम पर पूरे शहर की सड़कों को खस्ताहाल कर दिया है। इसके साथ ही जगह-जगह गड्ढे खोदे जाने से राहगीरों को सड़क हादसे के खतरे के साथ धूल से भी काफी परेशानी हो रही है। बाफना ने कहा कि चुनाव के वक्त कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जगदलपुर शहर को धूल मुक्त करने के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन सरकार बने ढाई साल होने वाले हैं, फिर भी शहर की सभी सड़कें जस की तस है।

Home / Jagdalpur / सड़कों की खस्ता हालत को लेकर आंदोलन करेगी भाजपा: संतोष बाफना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो