scriptसलाखों के पीछे माह-ए-रमजान में रोजा रख रहे 52 बंदी, इस वैश्विक महामारी में भी जेल प्रशासन उनके लिए कर रहा ये विशेष इंतजाम | Corona infection-lockdown, 52 prisoners are kept in Roza in Jail | Patrika News
जगदलपुर

सलाखों के पीछे माह-ए-रमजान में रोजा रख रहे 52 बंदी, इस वैश्विक महामारी में भी जेल प्रशासन उनके लिए कर रहा ये विशेष इंतजाम

रमजान शुरू होने के साथ ही जिला सेंट्रल जेल जगदलपुर में विभिन्न मामलों में कैद बंदी भी अपने रब के फरमान पर रोजा, नमाज और इबादत में लगे हैं।

जगदलपुरApr 29, 2020 / 08:25 am

Badal Dewangan

सलाखों के पीछे माह-ए-रमजान में रोजा रख रहे 52 बंदी, इस वैश्विक महामारी में भी जेल प्रशासन उनके लिए कर रहा ये विशेष इंतजाम

सलाखों के पीछे माह-ए-रमजान में रोजा रख रहे 52 बंदी, इस वैश्विक महामारी में भी जेल प्रशासन उनके लिए कर रहा ये विशेष इंतजाम

जगदलपुर. माह-ए-रमजान की रहमत जेल में भी बराबर बरस रही है। यहां विभिन्न मामलों में बंद 52 कैदी जेल में रोजा रख रहे हैं। रोजेदारों के लिए जेल प्रशासन ने सहरी और इफ्तार के लिए खास इंतजाम किए हैं। जेल के अंदर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिल रही है। यहां रोजेदारों के अन्य धर्म के लोग भी उनकी मदद कर रहे हैं रमजान शुरू होने के साथ ही जिला सेंट्रल जेल जगदलपुर में विभिन्न मामलों में कैद बंदी भी अपने रब के फरमान पर रोजा, नमाज और इबादत में लगे हैं। जाने.अनजाने अपराध में बंद कैदी रोजा रखे हुए हैं।

सेंट्रल जेल जगदलपुर में 52 कैदी रोजा रख रहे
जेल प्रशासन ने शासन के आदेश पर रोजेदारों के लिए खास इंतजाम किया है। उनकी सहरी के लिए जेल मैनुएल के हिसाब से वहीं इफ्तार के लिए भी खजूर समेत अन्य चीजें उपलब्ध कराई जा रही है। रोजेदारों के साथ अन्य मुस्लिम बंदी भी बैरकों में नमाज अदा करने के साथ ही तस्बीह और दरुद शरीफ की तिलावत कर इबादत में लगे हैं। जेल प्रशासन सहरी के बाद इफ्तार में उनके खान- पान का खास ख्याल रख रहा हैं। इस वक्त सेंट्रल जेल जगदलपुर में 52 कैदी रोजा रख रहे हैं। जिनके लिए प्रशासन विशेष इंतजाम कर रहा है।

रमजान में खाने का खास इंतजाम है
मुस्लिम कैदी जिन बैरकों में हैं वहां नमाज से लेकर रोजे रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस तरह बैरकों में नमाज हो रही है। दिन भर ज्यादातर रोजेदार तसबीह और अन्य इबादत कर रहे हैं। वह नमाज के बाद अपने गुनाहों से तौबा और मग्फिरत के साथ ही रिहाई के लिए दुआ मांग रहे हैं। शासन की ओर से जेल में बंद उन कैदियों के लिए रमजान में खाने का खास इंतजाम है।

Home / Jagdalpur / सलाखों के पीछे माह-ए-रमजान में रोजा रख रहे 52 बंदी, इस वैश्विक महामारी में भी जेल प्रशासन उनके लिए कर रहा ये विशेष इंतजाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो