scriptसुकमा और बीजापुर में बाढ़ का कहर जारी, सैकड़ों गांव घिरे | Flood havoc continues in Sukma and Bijapur | Patrika News
जगदलपुर

सुकमा और बीजापुर में बाढ़ का कहर जारी, सैकड़ों गांव घिरे

– शबरी, मिंगाचल उफान पर सैकड़ों गांव घिरे, मकान भी ढहे, कई सौ हेक्टेयर फसल बर्बाद .

जगदलपुरAug 19, 2020 / 12:34 am

CG Desk

सुकमा और बीजापुर में बाढ़ का कहर

सुकमा और बीजापुर में बाढ़ का कहर

जगदलपुर. अंचल में तीन दिनों से जारी बारिश से सुकमा व बीजापुर में बाढ़ का कहर जारी है। बीजापुर जिले की मिंघाचल नदी उफान पर हैं। इसकी वजह से इलाके के एक दर्जन गांव में बाढ़ जैसे हालात है। यहां चार में से तीन तहसील बाढ़ की चपेट में हैं। 59 गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है। बाढ़ से 139 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक 18 हजार हेक्टेयर में धान की खड़ी फसल डूब गई है। 407 लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है। बीजापुर में सीआरपीएफ कैम्प पूरी तरह जलमग्न हो गया है। यहां से ३०० जवानों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। तुमला, छोटे तुमनार, झाड़ीगुट्टा के सौ से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में फंस गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर जगदलपुर से नगरसेना की एसडीआएफ की टीम को मोटरबोट व जरूरी सामान सहित रवाना किया गया। साजो सामान के साथ पहुंची टीम ने यहां कई घंटे तक रेस्क्यू चलाकर 66 लोगों को सुरक्षित बचाया। एसडीआरएफ के जवानों ने बताया कि जान बचाने के लिए लोग यहां पेड़ों पर चढ़ गए थे। इधर सुकमा जिले के कोंंटा में शबरी नदी उफान पर है। सीमावर्ती तेलंगाना राज्य में गोदावरी नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसके बैक वाटर की वजह से शबरी व इसकी सहायक नदियां पोटेरु व सिलतेरु का जलस्तर बढ़ गया है। निचली बस्तियां जलमग्र हो गई हैं। जलस्तर बढ़ जाने की वजह से नदी का पानी नेशनल हाइवे पर चढ़ गया है।

Home / Jagdalpur / सुकमा और बीजापुर में बाढ़ का कहर जारी, सैकड़ों गांव घिरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो