script100 साल बाद धनतेरस पर शुक्र प्रदोष, धन त्रयोदशी का बन रहा महासंयोग, इस प्रकार प्रभावी रहेगा मुहूर्त | great coincidence after 100 years on Dhanteras 2019, Pooja Muhurt | Patrika News

100 साल बाद धनतेरस पर शुक्र प्रदोष, धन त्रयोदशी का बन रहा महासंयोग, इस प्रकार प्रभावी रहेगा मुहूर्त

locationजगदलपुरPublished: Oct 23, 2019 01:04:11 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

सोम और मंगल पुष्य नक्षत्र में भी बाजारों में जमकर खरीददारी हुई है। धनतेरस के महासंयोग पर भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।
 
 

100 साल बाद धनतेरस पर शुक्र प्रदोष, धन त्रयोदशी का बन रहा महासंयोग, इस प्रकार प्रभावी रहेगा मुहूर्त

100 साल बाद धनतेरस पर शुक्र प्रदोष, धन त्रयोदशी का बन रहा महासंयोग, इस प्रकार प्रभावी रहेगा मुहूर्त

जगदलपुर. धनतेरस भगवान विष्णु के अंशावतार और देवताओं के वैद्य भगवान धनवंतरि का प्राकट्य पर्व कार्तिक कृष्णपक्ष त्रयोदशी २५ अक्टूबर को मनाया जाएगा। 100 साल बाद धनतेरस में महासंयोग बन रहा है। इस दिन स्वास्थ्य के देवता भगवान धनवंतरी की जयंती भी है। धनतेरस के दिन शुक्रवार को शुक्र प्रदोष भी रहेगा। जिस कारण शुक्र प्रदोष और धन त्रयोदशी का महासंयोग बन रहा है। वहीं इस दिन ब्रम्ह व सिद्धि योग भी बन रहा है।

यह भी पढ़ें

इस खेल में पुलिस अधीक्षक को पटखनी देने वाला कोई और नहीं, जिले के कलक्टर हैं, जानिए फिर क्या हुआ

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में जमकर खरीदी हुई
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ऐसा महासंयोग १०० साल के बाद दोबारा बन रहा है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए उत्तम रहेगा। मंगलवार को मंगल पुष्य नक्षत्र में भी बाजार में जमकर खरीदारी हुई। मंगल पुष्य नक्षत्र में सराफा, आटोमोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में जमकर खरीदी हुई है।

इस प्रकार रहेगा धनतेरस में मुहूर्त
पूजा मुहूर्त शाम7.06 से रात 8.16 बजे तक
प्रदोष काल शाम 5.39से रात 8.14 बजे तक
वृषभ काल शाम 7 बजे से रात 8.56 बजे तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो