scriptयुकांईयों ने सदस्य बनाने जिला कांग्रेस को पछाड़ा | jagdalpur : The members of yuva Congress beat district congress | Patrika News

युकांईयों ने सदस्य बनाने जिला कांग्रेस को पछाड़ा

locationबस्तरPublished: Apr 02, 2016 01:40:00 pm

Submitted by:

Ajay shrivastava

बस्तर संभाग में युवक कांग्रेसियों ने समाप्त हुए सदस्यता अभियान में जिला कांग्रेसियों को पछाड़ दिया है। आंकड़ों की मानें तो यह संख्या पौने तीन लाख से पार हैं।

yuva congress

Congressman beat

जगदलपुर. बस्तर संभाग में युवक कांग्रेसियों ने शुक्रवार को समाप्त हुए सदस्यता अभियान में जिला कांग्रेसियों को पछाड़ दिया है। सदस्यता अभियान के आंकड़ों की मानें तो संभाग भर में 2 लाख 97 हजार 816 प्राथमिक और 12 हजार 409 सक्रिय सदस्य सदस्य बनाए हैं।

सदस्यता अभियान में कांग्रेसियों को पछाड़ा
युवक कांग्रेस ने जितने सदस्य बनाए हैं उसकी आधी संख्या भी जिला कांग्रेस के सदस्यों ने पार नहीं की है। युकां संगठन चुनाव के लिए मार्च माह में यह सदस्यता अभियान चलाया गया था। सदस्यता अभियान में चुनाव लडऩे के इच्छुक युवाओं की काफी सक्रियता दिखाते बड़ी संख्या में सदस्य बनाए।

सदस्यता फार्म जिला निर्वाचन अधिकारियों के पास जमा करा दिए गए हैं। फार्म की जांच के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन हेाना है। कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताय कि सदस्यता अभियान 30 मार्च को समाप्त हुआ है। फिलहाल सभी जानकारी लेकर निर्वाचन अधिकारी रवाना हो गए हैं।

सदस्य संख्या में कोंडागांव सर्वाधिक
जिला कोंडागांव में एक लाख के करीब सदस्य बनाए जाने की बात सामने आई है। इनमें प्राथमिक सदस्यों की संख्या करीब 97 हजार नौ सौ है। इसके अलावा सक्रिय सदस्य की संख्या चार हजार है। इसके बाद क्रमश: दंतेवाड़ा में कुल सदस्य संख्या 1025 हैं इनमें सक्रिय सदस्य 41, प्राथमिक सदस्य 984 के करीब हैं।

बस्तर में कुल सदस्य 96525 व सक्रिय सदस्य 3861 व प्राथमिक सदस्यों 92664 के करीब है। कांकेर जिला में कुल सदस्य संख्या 56875 व सक्रिय सदस्य संख्या 2275 व प्राथमिक सदस्य संख्या54600 बताई जा रही है। नारायणपुर में कुल सदस्य 12000, सक्रिय सदस्य 480 व प्राथमिक सदस्य की संख्या11520 है। सुकमा में कुल सदस्य19500, प्राथमिक सदस्य18720,सक्रिय सदस्य 780 है। बीजापुर में कुल सदस्य संख्या 22300, प्राथमिक सदस्य 21408 सक्रिय सदस्य 892 बने हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो