scriptजानिए कैसे ये जीव एक बंजर जमीन को लहलहाती खेत में कर देगें तब्दील, बताया कृषि केंद्र के वैज्ञानिकों ने | Know How Earthworms help your soil in fields, crop production news | Patrika News
जगदलपुर

जानिए कैसे ये जीव एक बंजर जमीन को लहलहाती खेत में कर देगें तब्दील, बताया कृषि केंद्र के वैज्ञानिकों ने

Earthworms help your soil : कृषि विज्ञान केंद्र (Agricultural Science Center) में खेती को बढ़ावा देने एक दिवसीय कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जगदलपुरAug 23, 2019 / 05:21 pm

Badal Dewangan

जानिए कैसे ये जीव एक बंजर जमीन को लहलहाती खेत में कर देगें तब्दील, बताया कृषि केंद्र के वैज्ञानिकों ने

जानिए कैसे ये जीव एक बंजर जमीन को लहलहाती खेत में कर देगें तब्दील, बताया कृषि केंद्र के वैज्ञानिकों ने

जगदलपुर. Earthworms help- कृषि विज्ञान केंद्र (Agricultural Science Center) बस्तर एवं कृषि विभाग जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से केवीके (KVK) में एक दिवसीय कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केंद्र प्रमुख डॉ. एसके नाग ने बताया कि जैविक खेती में केंचुआ खाद सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

केंचुआ डालने की तकनीक का डेमो
इसके सफल उत्पादन के लिए सही तकनीकी जानकारी का होना जरूरी है। प्रशिक्षण समन्वयक के रूप में वैज्ञानिक लेखराम वर्मा ने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन संबंधी सभी बारीकियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रयोगिक रूप से केंचुआ टांका भराई, अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन, केंचुआ टांका में केंचुआ डालने की तकनीक का डेमो दिया गया।

70 से अधिक किसान मौजूद
कीट वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेट्टा ने पोस्टर के माध्यम से फॉल आर्मी वर्म की पहचान और उसकेजैविक रूप से समन्वित प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सस्य वैज्ञानिक स्वाति ठाकुर मिर्झा ने गाजर घास से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर के वैज्ञानिक इंजी. राहुल साहू, तोषण ठाकुर, सुशील कश्यप समेत सभी ब्लॉक के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी,ख् ग्रामीण विस्तार अधिकारी, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक जिले की विभिन्न महिला समूह के कृषक सहित 70 से अधिक किसान मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो