scriptपुल के किनारे कचरे का ढेर देख हैरान हो गए सब बाद में पता चला कारण तो मच गया बवाल | Nagar Panchayat personnel deposited garbage on the side of River | Patrika News
जगदलपुर

पुल के किनारे कचरे का ढेर देख हैरान हो गए सब बाद में पता चला कारण तो मच गया बवाल

अब वाहन चालकों के अलावा लोगों को हो रही भारी परेशानी

जगदलपुरSep 20, 2019 / 02:28 pm

Saurabh Tiwari

पुल के किनारे कचरे का ढेर देख हैरान हो गए सब बाद में पता चला कारण तो मच गया बवाल

पुल के किनारे कचरे का ढेर देख हैरान हो गए सब बाद में पता चला कारण तो मच गया बवाल

पत्थलगांव. ह्यह्यनगर पंचायत द्वारा शहर से उठाए जाने वाले कचरे के ढ़ेर को नंदनझरिया के पुल के समीप जमा कर दिया जा रहा है, जिससे अब प्रदुषण के अलावा यहां से गुजरने वाले लोगों को कई प्रकार की परेशानी हो रही है।
बताया जाता है कि नंदनझरिया का पुल के करीब कचरे का पहाड़ बन चुका है, जिसमे से सडांध आने के कारण लोगो को वहां से गुजरने मे परेशानी हो रही है। इसके अलावा आस-पास रहने वाले लोग भी अच्छे खासे परेशान हो गए हंै। इस संबंध मे अनेक बार नगर पंचायत का ध्यानाकर्षण कराया गया है, पर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी शहर का कचरा दूर स्थल मे ना डालकर उसे नंदनझरिया के सडक़ किनारे ले जाकर जमा कर दे रहे हैं। अनेक बार इस कचरे मे आग भी लगा दी जाती है, जिसके कारण कचरे मे दाना पानी खोजने वाले छोटे जीव जंतुओ की मौत हो जाती है। दरअसल नगर पंचायत पिछले कई सालों से नंदनझरिया का पुल के किनारे सडक़ के दोनो ओर कचरे का ढ़ेर जमा कर रही है। अब यह ढ़ेर काफी बड़ा हो चुका है, जिसके कारण लोगो को परेशानी होनी शुरू हो गई है।
लोग यहां से गुजरते वक्त मुंह मे कपड़ा रखकर जा रहे हैं। बताया जाता है कि शहर मे दो वर्ष पूर्व एस.एल.आर.एम सेंटर भी बनाया गया है, पर शहर का कचरा उठाकर नंदनझरिया का पुल एवं सडक किनारे जमा करना लोगों के लिए एक चिंता का विषय बन गया है।
पर्यावरण को खतरा: शहर के पर्यावरण प्रेमी निशामुददीन खान(प्यानी) ने बताया कि नंदनझरिया के पुल के समीप कचरे का पहाड़ बन जाने से वहां के स्वच्छ वातावरण को कई प्रकार का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना था कि शहर के प्रदुषित वातावरण से परेशान होकर यहां के लोग नंदनझरिया जाकर स्वच्छ वातावरण मे कुछ समय गुजारा करते थे, पर अब वहा के वातावरण मे नगर पंचायत का कचरा जहर घोलने का काम कर रहा है, जिसके कारण शहर के लोग अब स्वच्छ वातावरण का सपना देखना बंद कर दिया है। उनका कहना था कि जल्द ही नगर पंचायत नंदनझरिया के करीब लगा कचरे का पहाड़ को वहा से उठाकर नष्ट नही करती है तो नंदनझरिया के स्वच्छ वातावरण प्रदूषित होगा।
समय-समय पर मशीने लगाकर कचरे के ढ़ेर को गड्ढे की ओर फेंका जाता है, सडक़ पर कचरा फेंककर आने वाले सफाई कर्मचारियों को ऐसा ना करने की हिदायत दी गई है।
जयमंगल सिंह परिहार, सीएमओ नगर पंचायत पत्थलगांव
पर्यावरण को खतरा: शहर के पर्यावरण प्रेमी निशामुददीन खान(प्यानी) ने बताया कि नंदनझरिया के पुल के समीप कचरे का पहाड़ बन जाने से वहां के स्वच्छ वातावरण को कई प्रकार का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना था कि शहर के प्रदुषित वातावरण से परेशान होकर यहां के लोग नंदनझरिया जाकर स्वच्छ वातावरण मे कुछ समय गुजारा करते थे, पर अब वहा के वातावरण मे नगर पंचायत का कचरा जहर घोलने का काम कर रहा है, जिसके कारण शहर के लोग अब स्वच्छ वातावरण का सपना देखना बंद कर दिया है। उनका कहना था कि जल्द ही नगर पंचायत नंदनझरिया के करीब लगा कचरे का पहाड़ को वहा से उठाकर नष्ट नही करती है तो नंदनझरिया के स्वच्छ वातावरण प्रदूषित होगा।
&समय-समय पर मशीने लगाकर कचरे के ढ़ेर को गड्ढे की ओर फेंका जाता है, सडक़ पर कचरा फेंककर आने वाले सफाई कर्मचारियों को ऐसा ना करने की हिदायत दी गई है।
जयमंगल सिंह परिहार, सीएमओ नगर पंचायत पत्थलगांव
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो