scriptसर्चिंग के लिए निकली पुलिस पार्टी को मिली सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर, शव व नक्सली सामाग्री बरामद | Police naxal encounter DRG killed Naxalite, recovered naxali deadbody | Patrika News
जगदलपुर

सर्चिंग के लिए निकली पुलिस पार्टी को मिली सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर, शव व नक्सली सामाग्री बरामद

दो दिन पहले सर्चिंग पर निकली पार्टी की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है जिसमें, डीआरजी जवानों ने एक नक्सली को मारने में सफलता पाई है।

जगदलपुरOct 15, 2019 / 12:53 pm

Badal Dewangan

Dummy Image

सर्चिंग के लिए निकली पुलिस पार्टी के मिली सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर, शव व नक्सली सामाग्री बरामद

जगदलपुर. दो दिन पहले सर्चिंग पर निकली डीआरी के जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं शव बरामद के साथ जवानों ने हथियार व नक्सली सामाग्री भी बरामद की है।

नक्सली को मारने व शव बरामद करने में सफलता
मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के पुसपाल थानाक्षेत्र से दो दिन पहले डीआरजी की पार्टी तुलसीडोंगरी के घने जंगलो में सर्चिंग के लिए निकली थी। तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया है। बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मारने व शव बरामद करने में सफलता पाई है।

इलाके में सर्चिंग तेज
सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि, जवानों को सफलता हाथ लगी है। जवानों ने नक्सली का शव व हथियार भी बरामद किए है। वहीं घना जंगल होने की वजह से पुलिस पार्टी अभी कैंप तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस पार्टी के मुख्यालय लौटते ही और जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल उस इलाके में सर्चिंग तेज की जा चुकी है।

Home / Jagdalpur / सर्चिंग के लिए निकली पुलिस पार्टी को मिली सफलता, मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर, शव व नक्सली सामाग्री बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो