scriptदंतेवाड़ा में चल रही पुलिस नक्सली के बीच फायरिंग, एक नक्सली ढ़ेर, दो जवानों के भी घायल होने की खबर | Police Naxal Encounter in Dantewada CG ,1Naxali Died 2 Jawan Injured | Patrika News
जगदलपुर

दंतेवाड़ा में चल रही पुलिस नक्सली के बीच फायरिंग, एक नक्सली ढ़ेर, दो जवानों के भी घायल होने की खबर

Police Naxal Encounter: दंतेवाड़़ा के कटेकल्याण इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ चल रही है।

जगदलपुरOct 08, 2019 / 12:00 pm

Badal Dewangan

Dummy Image

Dummy Image

Police Naxal Encounter in जगदलपुर/कटेकल्याण. दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक में पुलिस नक्सली मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर मिल रही है वहीं २ से तीन जवानों के घायल होने की खबर भी मिली है। हालाकि अभी इस मुठभेड़ की कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सर्चिंग पर निकले जवानों पर शुरू की फायरिंग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कटेकल्याण थाना क्षेत्र से जंगलों की ओर सर्चिंग पर निकली सीआरपीएफ व डीआरजी जवानों की संयुक्त पार्टी की अचानक नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें नक्सलियों ने जवानों पर छिपकर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू करते हुए नक्सलियों की फायरिंग का सामना किया।

एक नक्सली ढ़ेर, दो जवान घायल
नक्सलियों की इस फायरिंग का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसमें नक्सलियों का एक साथी मारा गया है। वहीं डीआरजी के दो जवानों के दो लोगों के भी घायल होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि, जवानों ने मृत नक्सली का शव बरामद कर लिया है। वहीं ये जानकारी मिल रही है कि, फायरिंग अभी भी रूक रूक कर जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो