scriptबच्चों की पढ़ाई न हों प्रभावित, इस स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों को पढ़ाने का निकाला अनोखा तरीका, आप भी जानिए | principal ofDAV school figured out whatsapp group to teach children | Patrika News
जगदलपुर

बच्चों की पढ़ाई न हों प्रभावित, इस स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों को पढ़ाने का निकाला अनोखा तरीका, आप भी जानिए

बस्तर ब्लाॅक के डीएवी स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों को पढ़ाने का अनोखा तरीका निकाला है।

जगदलपुरApr 07, 2020 / 08:02 pm

Badal Dewangan

बच्चों की पढ़ाई न हों प्रभावित, इस स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों को पढ़ाने का निकाला अनोखा तरीका, आप भी जानिए

बच्चों की पढ़ाई न हों प्रभावित, इस स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों को पढ़ाने का निकाला अनोखा तरीका, आप भी जानिए

बस्तर. इस वक्त पूरा विश्व एक वैश्विक महामारी से जूझ रहा है वहीं बच्चों की परीक्षाएं रद्द कर उन्हें जनरल प्रमोशन दे दिया गया है वहीं प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी वर्क एट होम के जरिए अपने सारे काम कर रहे हैं। वहीं बस्तर के एक स्कूल के प्राचार्य ने बच्चों की पढ़ाई बर्बाद न हो इसलिए एक अनोखा तरीका निकाला है।


सीबीएसई के गाइडलाइन के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप में शुरू करवा दी पढ़ाई
जानकारी के मुताबिक, बस्तर ब्लॉक के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कुल करमरी परचनपाल मे शुरू हुई सत्र 2020-21 की आनलाइन पढ़ाई प्राचार्य दीपक कुमार दास वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से करवा रहे हैं। कोरोंना वायरस के कारण पुरे देश को लोकडाउन किया गया है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है, इसे देखते हुए स्कुल के प्राचार्य ने डीएवी स्कुल मैनेजमेन्ट तथा सीबीएसइ के गाइड लाइन अनुसार पढ़ाई शुरू करवाया है। सभी कक्षाओ के अलग अलग वाट्सअप ग्रूप जिससे शिक्षकों के द्वारा ऑनलाइन वीडियो रिकार्डिंग तथा अन्य शिक्षण सामग्री पालकों से बच्चों को उपलब्ध कराई जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो