scriptपूरे राज्य में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा के समय में अपनी मर्जी से फेरबदल कर समय से पहले लिया पेपर, प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में वायरल | Principal took premature exam before time, Paperviral on social media | Patrika News
जगदलपुर

पूरे राज्य में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा के समय में अपनी मर्जी से फेरबदल कर समय से पहले लिया पेपर, प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में वायरल

शासन की ओर से संचालित अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी में फेरबदल कर प्रींसिपल ने 2 बजे की परीक्षा को लिया सुबह की पाली 8.30 को ले लिया।

जगदलपुरDec 14, 2019 / 03:09 pm

Badal Dewangan

File Photo

File Photo

नारायणपुर. प्रदेश में 9वी से लेकर 12वींं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही है। इस परीक्षा का टाइम टेबल माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा निर्धारित किया गया था। इसमें स्कूल के प्राचार्य को निर्धारित टाइम टेबल के अनरूप परीक्षाएं सम्पन्न कराना था।

समय से पहले ले ली परीक्षा
इसमे शनिवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक 11वी क्लास की जीव विज्ञान और पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मत्स्य एवं कुक्कुट पालन की परीक्षा होनी थी। लेकिन फरसगांव हाई स्कूल प्राचार्य ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के टाइम टेबल को दरकिनार कर 11वीं कक्षा का पेपर सुबह की पाली में 8.30 बजे से 11.30 बजे तक संपन्न करा दिया। अपनी मर्जी से टाइम टेबल में फेरबदल अपना पल्ला झाड़ लिया।

प्रश्नपत्र सोशल मीडिया में वायरल
फरसगांव हाई स्कूल प्राचार्य की इस लापरवाही के कारण 11वीं कक्षा का पेपर लीक हो गया। इससे प्राचार्य की घोर लापरवाही उजागर होते नजर आईं। वही इस लापरवाही के कारण फरसगांव हाई स्कूल में पेपर खत्म होने के बाद 11वीं कक्षा का जीव विज्ञान और पशुपालन दुग्ध पालन एवं प्रौद्योगिकी कुक्कुट पालन विषय के पेपर प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी गिरधर मरकाम का कहना है कि इसकी सूचना मैंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही कलेक्टर को दे दी है। उनके निर्देशानुसार ही आगे करवाही की जाएगी। वही आदेशानुसार स्कूलों के पेपर यथावत चलेंगे।

Home / Jagdalpur / पूरे राज्य में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा के समय में अपनी मर्जी से फेरबदल कर समय से पहले लिया पेपर, प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो