scriptससूर व दामाद ने स्वास्थ्य विभाग को दी ये झूठी जानकारी, हुए गिरफ्तार, और अब……. | sasur and damad hide foreigntrip from police department, arrest | Patrika News

ससूर व दामाद ने स्वास्थ्य विभाग को दी ये झूठी जानकारी, हुए गिरफ्तार, और अब…….

locationजगदलपुरPublished: Apr 01, 2020 03:28:31 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रतापगंपारा निवासी राज किशोर जैन और उनके दामद से जानकारी मांगी थी।

ससूर व दामाद ने स्वास्थ्य विभाग को दी ये झूठी जानकारी, हुए गिरफ्तार, और अब.......

ससूर व दामाद ने स्वास्थ्य विभाग को दी ये झूठी जानकारी, हुए गिरफ्तार, और अब…….

जगदलपुर. कोरोना वायरस से संक्रमण से बचने के लिए लगातार जारी किए जा रहे निर्देशों में १मार्च से विदेश से लौटे लोगों को पुलिस की जानकारी देना भी जरूरी है। लेकिन विदेश से आने की बात छिपाते हुए दो राजकिशोर जैन और उनके दामाद की सोमवार को गिरफ्तारी की गई। हालांकि उन्हें कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है।

विदेश यात्रा के संबंध में जानकारी मांगी थी
गौरतलब है कि प्रतापगंपारा निवासी दो लोगों के खिलाफ विदेश यात्रा के बारे में झूठी जानकारी देने के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया था। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रतापगंपारा निवासी राज किशोर जैन और उनके दामद से विदेश यात्रा के संबंध में जानकारी मांगी थी।

कोतवाली में हुआ अपराध पंजीबद्ध
सही जानकारी देने के बजाय उन्होंने विदेश यात्रा की झूठी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी थी। विभाग ने अपनी जाकनारी से मिलान किया तो तब इसका खुलासा हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में भादवि की धारा 188, 269, 270, 34 एवं महामारी अधिनियम की धारा 03 के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो