scriptप्रदेश प्रभारी बोली, चार राज्यों की तरह छग में भी 2023 में बनेगी भाजपा की सरकार | State in-charge said, like four states, BJP government will be formed | Patrika News
जगदलपुर

प्रदेश प्रभारी बोली, चार राज्यों की तरह छग में भी 2023 में बनेगी भाजपा की सरकार

जगदलपुर . पांच में चार राज्यों में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के आला नेताओं की नजर अब प्रदेश में होने वाले २०२३ के चुनाव पर हैं। यही वजह है कि प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी लगातार बस्तर का दौरा कर रहीं है। सोमवार को अपने तीन दिन के दौरे पर नियमित विमान से पहुंची। यहां उनका भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया और उनसे चर्चा की।

जगदलपुरMar 15, 2022 / 12:53 am

Suresh Das

एक महीने में दूसरी बस्तर बस्तर दौरे पर पहुंची डी. पुरंदेश्वरी

आगमन: चार दिन तक बस्तर में रहकर तैयार करेंगी विधानसभा चुनाव की रणनीति

इस दौरान डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। संगठन की मजबूती और कांग्रेस के योजनाओं की खामियों को लेकर जन जन तक जाने का प्लान है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे आश्वस्त हैं कि चार राज्यों की तरह छग में भी आगामी विधानसभा में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके बाद वे सुकमा में कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने रवाना हुई।
प्रदेश प्रभारी के बैक टू बैक दौरे से
बढ़ी राजनीतिक हलचल
छ त्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद से डी. पुरंदेश्वरी का यह तीसरा बस्तर दौरा है, इससे पहले साल 2021 में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक यहां आयोजित भाजपा के प्रदेश स्तरीय चिंतन शिविर में वह शामिल हुई थी। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी महीने भर के अंतराल में दूसरी बार बस्तर के दौरे पर पंहुची हुई है। इससे विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पिछली बार तीन जिलों में पहुंची थी। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की थी। वहीं इस बार बचे हुए अन्य जिलों की बारी है। उन्होंने कहा कि बस्तर समेेत पूरे प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। इस चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब मिल जाएगा।
4 जिलो में लेंगी कार्यसमिति की बैठक
जिसके 6 महीने बाद डी. पुरंदेश्वरी इस साल मार्च महीने के शुरुआत में बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर जिले का दौरा कर कार्यकर्ताओ और भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक ली थी, वहीं सोमवार को 4 दिवसीय बस्तर प्रवास पंहूची पुरंदेश्वरी सुकमा जिले के लिए रवाना हो गई। वही15 मार्च को जगदलपुर के बीजेपी कार्यालय में नारायणपुर विधानसभा सहित बस्तर जिले के तीन बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक अलग अलग लेंगी।
स्वागत की तैयारी
में जुटा संगठन
प्रदेश प्रभारी पी. पुरंदेश्वरी के बस्तर दौरे को लेकर भाजपाईयों में भारी उत्साह है। जिला संगठन ने सोमवार को उनके स्वागत और अन्य तैयारी को लेकर बैठक भी की। इसमें जिलाध्यक्ष समेत स्थानीय संगठन के सभी प्रमुख लोग मौजूद थे। इसमें बैठक से लेकर उनके आगमन की स्वागत तक की तैयारियां थी। साथ ही उन्होंने पुरानें कार्यक्रमों की समीक्षा सबंधित रिकार्ड और आगामी तैयारियों की भी सूची
तैयार की है। ताकि प्रदेश प्रभारी के पूछे जाने पर इसे आसानी से बताया जा सके।
यह रहे मौजूद : भाजपा नेता किरण देव, लता उसेंडी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, कमल चंद भंजदेव, श्रीनिवास राव मद्दी, सुभाऊ कश्यप, महेश गागड़ा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Home / Jagdalpur / प्रदेश प्रभारी बोली, चार राज्यों की तरह छग में भी 2023 में बनेगी भाजपा की सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो