scriptबस्तर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत को प्लास्टिक मुक्त रखने का लिया संकल्प | #swarnimbharat abhiyan bastar university | Patrika News
जगदलपुर

बस्तर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत को प्लास्टिक मुक्त रखने का लिया संकल्प

आज बस्तर विश्वविद्यालय में 6 साल बाद दूसरा दीक्षांत समारोह भी होना है जिसमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल भी शामिल होंगी

जगदलपुरFeb 20, 2020 / 01:06 pm

Badal Dewangan

बस्तर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत को प्लास्टिक मुक्त रखने का लिया संकल्प

बस्तर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत को प्लास्टिक मुक्त रखने का लिया संकल्प

जगदलपुर. बस्तर विश्वद्यिालय आज दीक्षांत समारोह मना रहा है जिसके तहत 200 से अधिक छात्रों को पुरस्कार वितरण किया जाना है। वहीं इस समारोह के कार्यक्रम की कल फायनल रिहल्सल की गई। जिसमें सैकड़ों छात्र उपस्थित थे। उसी दौरान पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे स्वर्णिम भारत अभियान के तहत छात्रों को शपथ दिलवाया गया। जिसमें छात्रों ने अभियान के तहत बोले गए शपथ को दोहराया और भारत को प्लास्टिक मुक्त करने में अपना योगदान दिया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रोफेसरों की उपस्थिती भी थी।

इस दौरान ने कॉलेज छात्रों को शपथ दिलवाई गई कि….
१. हम अपने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
२. हम देश हित को सदैव निजी हित से ऊपर रखते हुए कार्य करेंगे।
३. हम अपने गांव व शहर को प्लास्टिक मुक्त रखते हुए प्रकृति का सम्मान करेंगे।
४. प्रदूषण से दूर रहकर पर्यावरण को संरक्षित करने क्षेत्र को हरियाली युक्त रखेंगे।
५. हम पत्रिका के इस महाअभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।

बस्तर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत को प्लास्टिक मुक्त रखने का लिया संकल्प
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो