scriptशिक्षकों ने दिलाई प्लास्टिक मुक्त स्वर्णिम भारत अभियान की शपथ, बच्चों ने कहा हम हैं तैयार | #swarnimbharat abhiyan in primery school netanar Bastar jagdalpur | Patrika News
जगदलपुर

शिक्षकों ने दिलाई प्लास्टिक मुक्त स्वर्णिम भारत अभियान की शपथ, बच्चों ने कहा हम हैं तैयार

प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला नेतानार के बच्चों ने भी भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने में दिया योगदान

जगदलपुरFeb 19, 2020 / 05:43 pm

Badal Dewangan

शिक्षकों ने दिलाई प्लास्टिक मुक्त स्वर्णिम भारत अभियान की शपथ, बच्चों ने कहा हम हैं तैयार

शिक्षकों ने दिलाई प्लास्टिक मुक्त स्वर्णिम भारत अभियान की शपथ, बच्चों ने कहा हम हैं तैयार

जगदलपुर. बस्तर संभाग के सभी स्कूलों में स्वर्णिम भारत अभियान सर चढक़र बोल रहा है। बच्चे सच्चे मन से भारत को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी दिशा में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला नेतानार जिला बस्तर के बच्चों को इस अभियान से अवगत कराया गया। इसी दौरान आज सुबह जब स्कूल शुरू हुआ तो राष्ट्रगान के बाद शिक्षकों ने बच्चों को पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे स्वर्णिम भारत अभियान की जानकारी दी और सभी को शपथ ग्रहण करवाया।

इस अभियान के तहत सभी बच्चों ने स्वस्वर्णिम भारत की शपथ दोहराई कि….
१. हम अपने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
२. हम देश हित को सदैव निजी हित से ऊपर रखते हुए कार्य करेंगे।
३. हम अपने गांव व शहर को प्लास्टिक मुक्त रखते हुए प्रकृति का सम्मान करेंगे।
४. प्रदूषण से दूर रहकर पर्यावरण को संरक्षित करने क्षेत्र को हरियाली युक्त रखेंगे।
५. हम पत्रिका के इस महाअभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।

Home / Jagdalpur / शिक्षकों ने दिलाई प्लास्टिक मुक्त स्वर्णिम भारत अभियान की शपथ, बच्चों ने कहा हम हैं तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो