25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजी गई शार्ट फिल्म ‘द बस्तर बॉय’, OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, सहदेव ने किया है लीड रोल

The Bastar Boy : "बसपन का प्यार" फेम सहदेव दिरदो ने अपने गाने से देशभर में तहलका मचा दिया। इस गाने से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्हें एक नई पहचान मिली। इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। इस शॉट फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 2 Feb 2023, 5:17 PM IST

शार्ट फिल्म 'द बस्तर बॉय'

शार्ट फिल्म 'द बस्तर बॉय' में सहदेव ने किया है लीड रोल फ़ाइल फोटो

The Bastar Boy : "बसपन का प्यार" फेम सहदेव दिरदो(Sahadev Dirado) ने अपने गाने से देशभर में तहलका मचा दिया। इस गाने से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उन्हें एक नई पहचान मिली। इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ का सहदेव(Sahadev Dirado) अब 'द बस्तर बॉय' शॉट फिल्म में नजर आने वाला है। यह शार्ट फिल्म लगभग 15 से 20 मिनट की है जिसमें सहदेव दिरदो ने लीड रोल प्ले किया है।

इस शार्ट फिल्म '(The Bastar Boy)की शूटिंग बस्तर के जंगलों में हुई है। इस फिल्म का मुख्य सब्जेक्ट नक्सलगढ़ के बच्चे में शिक्षा के प्रति रुचि, गन और कलम है। फ़िलहाल, इस शार्ट फिल्म को रिलीज नहीं किया गया है। अब इस शॉट फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजा गया है।

फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए सहदेव दिरदो(Sahadev Dirado) के मैनेजर पिंटू ने बताया, सिद्धार्थ निराला इस शार्ट फिल्म के लेखक, निर्देशक हैं। सहदेव दिरदो ने इस शार्ट फिल्म में लीड रोल प्ले किया है। इस शॉट फिल्म कोसास्वत प्रोडक्शन और रैयसा प्रोडक्शन ने बनाया है। इस शॉट फिल्म की शूटिंग पिछले साल यानी 2022 में बस्तर के अबूझमाड़ सहित अन्य इलाकों में पूरी कर ली गई है। फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। इस फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजा गया है। आगे पिंटू ने जानकारी देते हुए बताया कि, 15 से 20 मिनट की इस शॉट फिल्म की शूटिंग करने में करीब 4 से 5 दिन का समय लगा है।

यह भी पढ़ें: नक्सलियों ने दस साल पहले किया था कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण, अब IAS ने गिरफ्तार आरोपी को पहचानने से किया इंकार

सहदेव को मिली इतनी फीस
'द बस्तर बॉय'(The Bastar Boy)नाम की यह फिल्म अब बहुत जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही इसे यूट्यूब पर भी अपलोड किया जाएगा। इस शॉट फिल्म में बस्तर में नक्सलवाद के बीच शिक्षा की आवश्यकता को दर्शाया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि, इस शॉट फिल्म को बनाने के लिए लगभग दो से ढाई लाख रुपए खर्च हुए हैं। इस फिल्म के लिए सहदेव को 50 से 60 हजार रुपए फीस मिली है।

इन कलाकारों ने किया काम
इस फिल्म में बस्तर क्षेत्र के कई कलाकारों ने काम किया है। हिंसा सहारे ने इस फिल्म में नक्सली कमांडर का रोल प्ले किया है। वहीं, राजेश बोनिक ने नक्सली का अभिनय किया है। इसके साथ ही अमर राज चौहान ने लकड़हारा का रोल प्ले किया है। सुधीर रंगारी ने CRPF अफसर का रोल प्ले किया है। की कैमरामैन पवन रेड्डी ने इस शार्ट फिल्म की पूरी शूटिंग की है।

इन फिल्मों में आएँगे नजर
इस शार्ट फिल्म के अलावा सहदेव दिरदो(Sahadev Dirado) 'द अजित जोगी', मेरा संघर्ष, शबरी का मोहन और 'द बस्तर बॉय'(The Bastar Boy) में दिखाई देने वाले हैं। उन्हें इन फिल्मों और वेब सीरीज के लिए अच्छी फीस भी मिली है। इनमें से कुछ फिल्में साल 2023 में रिलीज हो जाएंगी।