scriptबिग ब्रेकिंग.. महुआ बिनने गई महिला पर मादा भालू ने किया हमला, पूरा पेट कर दिया क्षतिग्रस्त | The female bear attacked the woman who was work in jungle | Patrika News
जगदलपुर

बिग ब्रेकिंग.. महुआ बिनने गई महिला पर मादा भालू ने किया हमला, पूरा पेट कर दिया क्षतिग्रस्त

bearमहुआ बिनने गई एक ग्रामीण महिला पर आज एक भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जगदलपुरApr 19, 2019 / 04:07 pm

Badal Dewangan

ghayal mahila

बिग ब्रेकिंग.. महुआ बिनने गई महिला पर मादा भालू ने किया हमला, पूरा पेट कर दिया क्षतिग्रस्त

जगदलपुर. महुआ बिनने गई एक ग्रामीण महिला पर आज एक भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिरतुर थाना क्षेत्र के ग्राम फुलगट्टा में। इस हमले में महिला के पेट को भालू ने पूरा क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब 3 घंटे के बाद महिला के भाई ने बहन को लहूलुहान हालत में देखा। जिसके बाद उसे खटिया की मदद से अस्पताल लाया जहाँ से उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि 26 वर्ष जो आज सुबह महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान एक बड़ी मादा भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। महिला करीब आधा घंटा तक भालू से लड़ी। उसके बाद भी उसने हार नही मानी। जिसके बाद महिला घायल होने के बाद भी डटी रही। जिसके बाद भालू भाग गया।
करीब 3 घंटे तक महिला जंगल मे पड़ी रही। 7 बजे सुबह उनके भाई लक्ष्मण ने उसे देखा और घर से खटिया लेकर आया। उसके बाद महिला को दंतेवाड़ा अस्पताल लाया गया। जहां से खराब हालत को देखते हुए उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। महिला की देखने के बाद चिकित्सकों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफल आपरेशन किया। और महिला को वार्ड में शिफ्ट किया गया।

Home / Jagdalpur / बिग ब्रेकिंग.. महुआ बिनने गई महिला पर मादा भालू ने किया हमला, पूरा पेट कर दिया क्षतिग्रस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो