scriptमौसमी बीमारी से बचने इन पांच चीजों को कभी न भूले | To avoid seasonal disease, consume these five things daily | Patrika News

मौसमी बीमारी से बचने इन पांच चीजों को कभी न भूले

locationजगदलपुरPublished: Aug 11, 2019 07:18:39 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

मौसम (weather) के बदलने और बारिश के मौसम में बीमारियां (seasonal disease) फैलने के खतरा अधिक होता है। यह बीमारियां आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को प्रभावित करती है।

herbal

मौसमी बीमारी से बचने इन पांच चीजों को कभी न भूले

जगदलपुर. मौसम के बदलने और बारिश में बीमारियां फैलने के खतरा अधिक होता है। यह बीमारियां आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर कई बार आपके आंतरिक अंगों को भी प्रभावित करती हैं। इनसे बचने के लिए सावधानी रखना बेहद आवश्यक है। लेकिन इसके बावजूद अगर आप मौसमी बीमारियों की चपेट में हैं और सर्दी जुकाम व दर्द से परेशान हैं।

सूप
जिन लोगों को अस्थमा की शिकायत होती है उनके लिए सर्दी में सूप बहुत लाभदायक होते है। चिकन सूप में इसमें एमिनो एसिड होता है, जिससे सर्दी के दौरान अस्थमा में आराम मिलता है। इसकी भाप लेने से भी आराम मिलता है। बुखार होने पर भी सूप बेहद फायदेमंद होते हैं। यह पौष्टिक होने के साथ ही बुखार में मुंह का स्वाद बदलने नहीं देते और भूख की कमी को दूर करते हैं।

यह भी पढ़ें

देश की सबसे महंगी इस सब्जी से बन रही हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए दवा

औषधिय चाय
औषधि वाली चाय गर्म होती है। इसके सेवन से गले की खराश और दर्द में आराम मिलता है। दालचीनी, कालीमिर्च, जायफल, लौंग, अदरक, तुलसी की पत्ती डालकर बनाई गई चाय सर्दी-जुकाम में लाभकारी होती है। इसके अलावा ग्रीन-टी और काली चाय भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है।

विटामिन सी
सर्दी या अन्य मौसमी समस्या में विटामिन सी भी गुणकारी है। विटामिन सी की सौ मिलीग्राम की खुराक रोज लेने से सर्दी में आराम मिलता है। इसलिए सीमित उपयोग से यह फायदा पहुंचाता है। प्राकृतिक रूप से विटामिन सी आंवले नीबू, संतरा आदि फलों में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें

चीन में महा औषधि व रोम में ईश्वर का आहार कही जाने वाली ये चीज बस्तर के जंगलों से होती है प्राप्त, जिसमें पाए जाते हैं आठ प्रकार के विटामिन

फल
मौसमी बीमारियों में फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। यह आपको आवश्यक पोषण देकर, कमजोरी दूर करते हैं और रोग प्रतिरोधक में इजाफा करते हैं। प्रतिदिन सेव या अन्य मौसमी फल का प्रयोग आपको बीमार होने से बचाता है, और शरीर की कार्यक्षमता बढ़ाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो