scriptलॉक डाउन के बीच घर पर ही महिलाओं ने की गणगौर की पूजा | Women festival Gangaur at home amid lock down India for corona virus | Patrika News
जगदलपुर

लॉक डाउन के बीच घर पर ही महिलाओं ने की गणगौर की पूजा

16 दिनों तक महिलाएं करती हैं पूजा रखती हैं व्रत

जगदलपुरMar 28, 2020 / 06:15 pm

Badal Dewangan

लॉक डाउन के बीच घर पर ही महिलाओं ने की गणगौर की पूजा

लॉक डाउन के बीच घर पर ही महिलाओं ने की गणगौर की पूजा

जगदलपुर. लॉक डाउन के बीच शहर में गणगौर पूजा शुक्रवार को लोगों ने घरों में परिवार के साथ की। महिलाओं ने व्रत रखा। होली के दूसरे दिन से यह पर्व शुरू होता है, जिसका समापन चैत्र शुक्ल तृतीया को होता है। बस्तर जिले में भी इसे हर साल मनाया जाता है। अपने पति की लम्बी उम्र के लिए रखा जाने वाला ये पर्व और इसकी पूजा दोनों ही खास होती है। इस दिन महिलाएं 16 दिनों तक पूजी गईं गणगौरों का नदी, तालाब या सरोवर में विसर्जन करती हैं। लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण आपको घर पर ही पूजा करना पड़ा।
शहर के मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने शुक्रवार को गणगौर की पूजा अपने घर में की। इस दिन महिलाएं नदी, सरोवर, तालाब या कुंड पर जाकर गणगौर को पानी पिलाती हैं। मगर इस बार बाहर नहीं जाने की वजह से घर के बगीचे या आंगन में ही छोटा सा कुंड बनायाए जहाँ पूजा की गई। जहां पूजा की जाती है उस स्थान को गणगौर का पीहर और जहाँ विसर्जन किया जाता है वह स्थान को ससुराल माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार माँ पार्वती ने भी अखण्ड सौभाग्य की कामना से कठोर तपस्या की थी और उसी तप के प्रताप से भगवान शिव को पाया। इस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को तथा पार्वती ने समस्त स्त्री जाति को सौभाग्य का वरदान दिया था। माना जाता है कि तभी से इस व्रत को करने की प्रथा आरम्भ हुई।

Home / Jagdalpur / लॉक डाउन के बीच घर पर ही महिलाओं ने की गणगौर की पूजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो