scriptइस साल क्या गुल खिलाएगा धनिया | 10 million sap of coriander in the country this year | Patrika News
जयपुर

इस साल क्या गुल खिलाएगा धनिया

देश भर की मंडियों में इन दिनों धनिये की आवक बढ़कर करीब पौने दो लाख बोरी प्रतिदिन हो गई है। यही कारण है कि इसके भाव निरंतर टूट रहे हैं। एक सप्ताह के दौरान कोटा धनिया बादामी लूज लगभग 600 रुपए प्रति क्विंटल सस्ता हो गया है।

जयपुरApr 14, 2017 / 11:19 am

rajesh walia

coriander

coriander

देश भर की मंडियों में इन दिनों धनिये की आवक बढ़कर करीब पौने दो लाख बोरी प्रतिदिन हो गई है। यही कारण है कि इसके भाव निरंतर टूट रहे हैं। एक सप्ताह के दौरान कोटा धनिया बादामी लूज लगभग 600 रुपए प्रति क्विंटल सस्ता हो गया है।



 थोक में लूज धनिया वर्तमान में 5300 रुपए प्रति क्विंटल (53 रुपए प्रति किलो) पर आ गया है। ब्रोकर प्रमोद मेड़तवाल ने बताया कि गुजरात, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में इस बार तकरीबन एक करोड़ छह लाख बोरी धनिया उत्पादन का अनुमान है।



इसे देखते हुए कीमतों में लंबी तेजी के आसार समाप्त हो गए हैं। राजस्थान में इस साल 30 लाख बोरी, गुजरात में 33 लाख एवं मध्य प्रदेश में 43 लाख बोरी धनिये की पैदावार होने की संभावना है। मेड़तवाल के अनुसार राजस्थान की रामगंजमंडी में आज 40 हजार बोरी धनिये की आवक हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो