scriptAaj Ka Rashifal 11 September 2020 – अशुभ योग लगाएंगे अड़चनें, शुभ योग पूरे कराएंगे काम | 11 September 2020 Ka Rashifal , Horoscope Today 11 September 2020 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 11 September 2020 – अशुभ योग लगाएंगे अड़चनें, शुभ योग पूरे कराएंगे काम

locationजयपुरPublished: Sep 11, 2020 07:09:53 am

Submitted by:

deepak deewan

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि चंद्रमा बुध की राशि मिथुन में चल रहे हैं जहां राहु भी मौजूद है. इधर धनु राशि में चल रहे गुरु और केतु की चंद्रमा पर दृष्टि बनी हुई है। शुक्रवार को ग्रहों की इस स्थिति के कारण ज्यादातर लोगों के लिए दिन मिलाजुला साबित होगा।

11 September 2020 Ka Rashifal , Horoscope Today 11 September 2020

11 September 2020 Ka Rashifal , Horoscope Today 11 September 2020

जयपुर. 11 सितंबर को ग्रहण योग के साथ ही गजकेसरी योग भी बना है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि चंद्रमा बुध की राशि मिथुन में चल रहे हैं जहां राहु भी मौजूद है. इधर धनु राशि में चल रहे गुरु और केतु की चंद्रमा पर दृष्टि बनी हुई है। शुक्रवार को ग्रहों की इस स्थिति के कारण ज्यादातर लोगों के लिए दिन मिलाजुला साबित होगा।
मेष राशि
आज इनकम बढ़ाने के लिए नए काम कर सकते हैं। नौकरी में हर मामले में पूरी रुचि लेंगे। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से बिगड़े रिश्ते को सुधारने में सफल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
वृष राशि
आज धन लाभ होने के योग हैं। आज कारोबार में सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में सहकर्मियों की भी मदद मिल सकती है। प्रेमी—प्रेमिका के उलझे मामलों को सुलझाने पर ध्यान देंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बना रहेगा।
मिथुन राशि
आज व्यापार में वृद्धि होने का योग बन रहा है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नौकरी में कामों में मन लगा रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात करने का मौका मिलेगा. दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
कारोबार से आज आपको काफी फायदा होगा। नौकरी में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेमी—प्रेमिका से आज विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आज जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है।
सिंह राशि
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में अटके हुए कामकाज भी पूरे होने से सुख – सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। नौकरी की स्थिति पहले से ठीक रहेगी। प्रेमी—प्रेमिका और जीवनसाथी के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
कन्या राशि
कारोबार और नौकरी के लिहाज से आज का दिन ठीक है। आज कामकाज में मन लगेगा। वाहन चलाते वक्त आज सावधान रहें। प्रेम संबंधों में थोड़ा धैर्य रखने से आप लाभ ले सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार आज आपके लिए अच्छा होगा।
तुला राशि
आज कारोबार में आपको फायदा होगा। नौकरी में रोजमर्रा के काम समय से पूरे होगें। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल हो सकता है। प्रेमी—प्रेमिका और जीवनसाथी के सहयोग से सफलता मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम है। कारोबार में खासा फायदा होगा। नौकरी के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से बिगड़े रिश्तों को आज आप सुधार सकते हैं।
धनु राशि
नौकरी और कारोबार में किसी भी कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको सभी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात के अवसर प्राप्त होगें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मकर राशि
आज धन लाभ होगा जिससे दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कारोबार से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। हालांकि आज नौकरी में काम के प्रति आपको गंभीर रहना होगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन शुभ हैं। जीवनसाथी से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी।
कुंभ राशि
कारोबार में नये कामों की शुरूआत करने से पहले परिवार की राय जरूर लें। वैसे आज दिन आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी में काम में थोड़ी परेशानी आएगी लेकिन अंतत: आसानी से इसे पूरा कर लेंगे। प्रेमी—प्रेमिका और जीवनसाथी का विश्वास जीतने में आज सफल होंगे।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कारोबार और नौकरी में लाभ के अवसर नजर आएंगे। रूका हुआ कोई काम फिर से शुरू हो सकता है। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का सुझाव आपके पक्ष में रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो