scriptAaj Ka Rashifal 15 October 2020 : धनु—मीन वालों को धनलाभ, इन 8 राशियों के लिए भी आज का दिन रहेगा बेहद खास | 15 October 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 15 October 2020 | Patrika News

Aaj Ka Rashifal 15 October 2020 : धनु—मीन वालों को धनलाभ, इन 8 राशियों के लिए भी आज का दिन रहेगा बेहद खास

locationजयपुरPublished: Oct 15, 2020 07:01:08 am

Submitted by:

deepak deewan

15 अक्टूबर 2020 को गुरुवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं जिससे सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए दिन अच्छा रहेगा। एक अशुभ योग भी बन रहा है जिसके असर के कारण कुछ लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आपके लिए आज का दिन शुभ है या सामान्य है।

15 October 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 15 October 2020

15 October 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 15 October 2020

जयपुर. 15 अक्टूबर 2020 को गुरुवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं जिससे सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए दिन अच्छा रहेगा। एक अशुभ योग भी बन रहा है जिसके असर के कारण कुछ लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आपके लिए आज का दिन शुभ है या सामान्य है।
मेष राशि (Aries)
बिजनेस को लेकर लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में आज दिन की शुरुआत ही विलम्ब से होगी और पूरा दिन काम में लेट लतीफी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त हो सकता है। शुभ अंक-8
वृषभ राशि (Taurus)
व्यापार—व्यवसाय के दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज लाभ होगा। बुजुर्गों के प्रति आपके मन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी—प्रेमिका के व्यवहार से मन में शान्ति का अहसास होगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलता रहेगा। शुभ अंक-6
मिथुन राशि (Gemini)
कारोबार को लेकर चल रहे विवाद का आज समाधान हो सकता है। नौकरी में काम की गति ठीक रहेगी। प्रेम संबंधों से मन में प्रसन्नता का अहसास होता रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। शुभ अंक-5
कर्क राशि (Cancer)
आर्थिक मामलों में आज काफी लाभ की स्थिति रहेगी. नौकरी में तात्कालिक निर्णय करने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध के लिहाज से आज आपका दिन सफल रहने वाला है। जीवनसाथी के माामले आज आप कुछ चिन्ताजनक स्थिति में रहेंगे। शुभ अंक-2
सिंह राशि (Leo)
आज आप घरेलू सुख साधनों पर खर्च करेंगे। आज बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में गतिविधियां नित्य की तरह चलती रहेंगी। आज आप प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-1
कन्या राशि (Virgo)
आज धन संबंधी मामलों में आपके ल‍िए अच्‍छा द‍िन है। कारोबार की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन म‍िलने का भी योग है। नौकरी के कार्य को लेकर आज परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी या प्रेमी—प्रेमिका की तरफ से आपको प्रसन्न्ता मिलेगी। शुभ अंक-5
तुला राशि (Libra)
व्यापार में आज कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। बैकिंग की नौकीर में किसी काम में सफलता मिल सकती है। प्रेमी—प्रेमिका के साथ तनाव समाप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके साथी के साथ बहस हो सकती है। शुभ अंक-6
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज व्यवसाय में नए कदम आपको लाभ दे सकते हैं। नौकरी में लंबे समय से चल रही परेशानियों से आज आप मुक्त हो सकते हैं। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी संबंधी दायित्‍वों की पूर्ति होगी। विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभ अंक-9
धनु राशि (Sagittarius)
बिजनेस में लाभ से आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज नए पद या दायित्व की प्राप्ति हो सकती है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा से आपको आज बचना चाहिये। शुभ अंक-3
मकर राशि (Capricorn)
दिन की शुरुआत में कारोबार में लाभ हो सकता है। नौकरी संबंधी काम के लिये यात्रा करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में सुख शान्ति का वातावरण बना रहेगा। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी आज नाराज हो सकता है। शुभ अंक-8
कुंभ राशि (Aquarius)
आर्थिक परिदृश्य में आज आप मजबूत रह सकते हैं. बिजनेस में लाभ को लेकर आज मन प्रसन्न बना रहेगा। नौकरी में अत्यधिक मेहनत की वजह से शारीरिक थकान रह सकती है। प्रेमी—प्रेमिका से सहयोग प्राप्त होगा. शादीशुदा जातक दाम्पत्य का सुख लेगें। शुभ अंक-4
मीन राशि (Pisces)
व्यापार—व्यवसाय के लिये आज दिन सामान्य है। नौकरी के काम में आज विलम्ब हो सकता है। प्रेम संबंधों में आज संयम से काम लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे, आज उनके साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। शुभ अंक-3
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो