script16 आरएएस अधिकारी आईएएस बने, केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें सूची काैन-काैन बना IAS | 16 RAS officers promoted to IAS | Patrika News
जयपुर

16 आरएएस अधिकारी आईएएस बने, केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें सूची काैन-काैन बना IAS

केन्द्र सरकार ने सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति का तोहफा दे दिया । ये अब आईएएस अधिकारी कहलाएंगे।

जयपुरJul 11, 2017 / 09:05 am

Santosh Trivedi

केन्द्र सरकार ने सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति का तोहफा दे दिया । ये अब आईएएस अधिकारी कहलाएंगे। केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। ये अधिकारी फिलहाल अपने मौजूदा पदस्थापन पर ही कार्य करते रहेंगे। प्रदेश के कार्मिक विभाग ने इस आशय के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
अन्य सेवाओं से बनेंगे दो आईएएस 

आरएएस से आईएएस में पदोन्नति के जरिए नियुक्ति होने के बाद अब जल्द ही प्रदेश की अन्य सेवाओं से दो और अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता खुल गया है। संभवत: इसी माह इन दो अधिकारियों के नामों की घोषणा केन्द्र सरकार कर देगी। 
अब ये कार्यरत 

इन 16 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में कार्यरत आईएएस अधिकारियों की संख्या 252 हो जाएगी। राज्य के आईएएस अधिकारियों के 313 पदों का काडर स्वीकृत है। इनमें से अभी तक 236 ही कार्यरत थे। 
ये बने आईएएस 

छगन लाल श्रीमाली

डॉ.प्रतिभा सिंह

रामचंद्र ढेनवाल

राकेश कुमार जायसवाल

इन्द्र सिंह

वीरेन्द्र सिंह बांकावत

यज्ञमित्र सिंह देव

चौथी राम मीना

प्रकाश चंद पवन
सांवर मल वर्मा 

महेश चंद शर्मा 

निर्मला मीना 

श्याम लाल गूजर 

पवन अरोड़ा 

दीपक नंदी 

दिनेश चंद जैन

दो के तबादले 

कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी कर दो आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन्द्राज सिंह को उपखंड अधिकारी, गढ़ी (बांसवाड़ा) एवं कुलराज मीणा को उपखंड अधिकारी, अरनोद (प्रतापगढ़)लगाया गया है । 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो