scriptपीजी कॉलेज में आयोजन : बर्गर, लिट्टी-चोखा व छोले सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के सजे स्टाल | sports festival in pg college | Patrika News
कोरबा

पीजी कॉलेज में आयोजन : बर्गर, लिट्टी-चोखा व छोले सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के सजे स्टाल

कार्यक्रम में क्रीडा अधिकारी बीएस राव ने खेल गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के ४५ छात्रों ने राज्य स्तर के खेलों में हिस्सा लिया है।

कोरबाJan 20, 2018 / 10:26 am

Rajkumar Shah

शासकीय ईवि पीजी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत हुई।

शासकीय ईवि पीजी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत हुई। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही कॉलेज के विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग के व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए थे।

कोरबा . शासकीय ईवि पीजी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत हुई। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही कॉलेज के विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग के व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए थे। कॉलेज में यह पहला अवसर था जब इस तरह का आयोजन किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ी खेल भी शामिल रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष लुकेश्वर चौहान, समिति के सदस्य व्यास मुनि मिश्रा, राजकुमार व पारस जैन उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉ. आरके सक्सेना ने की। कार्यक्रम में क्रीडा अधिकारी बीएस राव ने खेल गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के ४५ छात्रों ने राज्य स्तर के खेलों में हिस्सा लिया है। नैक मूल्यांकन में महाविद्यालय के क्रीडा विभाग का कार्य उल्लेखनीय रहा। जिसके कारण ७५ हजार रूपए की राशि क्रीडा विभाग को दी गई। कॉलेज में गेड़ी दौड़ स्लो साईकिल आदि खेलों का आयेाजन हुआ। इस आयोजन को लेकर कालेज के विद्यार्थियों में खासा उत्साह है।
इन विभागों ने लगाए स्टॉल

खेलों के साथ ही इस आयोजन में महाविद्यालय में स्नाकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने पकवानों के स्टॉल लगाए। रसायन विभाग ने बर्गर, चाउमिन, गुपचुप, प्राणीशास्त्र विभाग ने भेल और मंचूनियन, वनस्पति विभाग ने छोले भटूरे, राजनीति विभाग ने ढाबेली, समाजशास्त्र ने इडली, मुंगौड़ी, हिन्दी विभाग ने चीला, फरा, अंगे्रजी विभाग ने सैंडविच, भूगोल ने लिट्टी चोखा, गणित ने कस्टर्ड, गाजर, हलवा आदि।

पहला कॉलेज जहां छत्तीसगढ़ी खेलों का आयोजन हुआ
इस मौके पर जनभागीदारी अध्यक्ष लुकेश्वर चौहान ने बताया कि पीजी प्रदेश का ऐसा पहला कॉलेज है। जहां कॉलेज स्तर पर छत्तीसगढ़ी खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जहां भी जरूरत पड़ेगी जनभागीदारी समिति से फंड उपलब्ध कराया जाएगा।

ये रहे प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणाम

स्लो साईकिल व बोरी दौड़ में शविपाल, मालिका, अरूण चौहान, प्रियंका चौहान, तोमेश, रूबिता, गेड़ी दौड़ में सुनील, महेन्द्र प्रियंका, चम्मच दौड़ में ओंकारनाथ, सुभद्रा, शहजाद, रागिनी विजेता रहे।

Home / Korba / पीजी कॉलेज में आयोजन : बर्गर, लिट्टी-चोखा व छोले सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के सजे स्टाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो