scriptAaj Ka Panchang : शुभ योगों से काम सफल होंगे पर इस दिशा में बरतें सावधानी | 22 JULY 2020 KA PANCHANG | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Panchang : शुभ योगों से काम सफल होंगे पर इस दिशा में बरतें सावधानी

22 जुलाई 2020 को सावन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे, बाद में सिंह राशि में आ जाएंगे. आज बुधवार और आश्लेषा नक्षत्र के संयोग से दिन शुभ बन गया है.सिद्धि योग ने भी शुभता में वृद्धि कर दी है.

जयपुरJul 22, 2020 / 06:22 am

deepak deewan

22 JULY 2020 KA PANCHANG

22 JULY 2020 KA PANCHANG

जयपुर. 22 जुलाई 2020 को सावन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे, बाद में सिंह राशि में आ जाएंगे. आज बुधवार और आश्लेषा नक्षत्र के संयोग से दिन शुभ बन गया है.सिद्धि योग ने भी शुभता में वृद्धि कर दी है. आज गणेशजी की पूजा कर घर से निकलें, सभी काम पूरे होंगे.
आज का पंचांग
श्रावण शुक्ला द्वितीया बुधवार विक्रम संवत् 2077।
सौर श्रावण मास प्रविष्टे 07 जिल्काद 30 हिजरी 1441।
सूर्य— दक्षिणायण, उत्तरगोल वर्षा ऋतुः।
द्वितीया तिथि सायं 07 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त तृतीया तिथि का आरंभ।
आश्लेषा नक्षत्र सायं 07 बजकर 16 मिनट तक उपरान्त मघा नक्षत्र का आरंभ।
सिद्धि योग अपराह्न 02 बजकर 55 मिनट तक उपरान्त व्यातिपात योग का आरंभ
बालव करण प्रातः 08 बजकर 24 मिनट तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ।
आज के शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 04 मिनट से 07 बजकर 28 मिनट तक।
अमृत काल शाम 05 बजकर 45 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम को 7 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
गुलिककाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
यमगंड सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।
दिशा शूल उत्तर दिशा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो