scriptAaj Ka Rashifal मिथुन—कन्यावालों की कारोबारी तरक्की, आठ राशियों के लिए धनदायक योग, आपके लिए ये सौगात लाए विष्णुजी | 25 November 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 25 November 2020 | Patrika News
जयपुर

Aaj Ka Rashifal मिथुन—कन्यावालों की कारोबारी तरक्की, आठ राशियों के लिए धनदायक योग, आपके लिए ये सौगात लाए विष्णुजी

25 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानि देवोत्थानी एकादशी, देव प्रबोधिनी, देव उठनी एकादशी या देव उठनी ग्यारस है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और महालक्ष्मी योग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार इन सभी योगों की शुभता के प्रभाव से आज का दिन अधिकांश लोगों के लिए बहुत अच्छा बीतेगा।

जयपुरNov 25, 2020 / 07:36 am

deepak deewan

25 November 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 25 November 2020

25 November 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 25 November 2020

जयपुर. 25 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानि देवोत्थानी एकादशी, देव प्रबोधिनी, देव उठनी एकादशी या देव उठनी ग्यारस है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और महालक्ष्मी योग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार इन सभी योगों की शुभता के प्रभाव से आज का दिन अधिकांश लोगों के लिए बहुत अच्छा बीतेगा।
मेष राशि
आज धन लाभ होगा। बिजनेस में मेहनत करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे। आज आपको लवमेट से मिलने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे।
वृष राशि
आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी में आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। लवलाइफ में आप की इच्छा पूरी होगी। आपको लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारिक नजरिए से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। लवमेट की आकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। लाइफ पार्टनर की नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

कर्क राशि
आज आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कारोबारी काम में ज्यादा मेहनत करनी होगी। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। लवमेट के साथ आप ज्यादा समय बिता सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
सिंह राशि
बिजनेस के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। नौकरी में भी मेहनत के बल पर सफलता मिल सकती है। आज लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखना होगा। दांपत्य सुख बना रहेगा।
कन्या राशि
आर्थिक लिहाज से आज का दिन बढ़िया है। बिजनेस में आज का दिन खासी सफलता दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में सभी कामों को समय पर निपटा लेंगे। आज लवमेट का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।
तुला राशि
आज व्यापार—व्यवसाय का काम आसानी से पूरा होगा पर पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर ही लेने चाहिए। नौकरी में ज्यादा काम को लेकर आप तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी—प्रेमिका के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको आज लाइफ पार्टनर का सहयोग जरूर मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप लवमेट के साथ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने के भी योग हैं।
धनु राशि
आज धन लाभ होगा। बिजनेस में आपका दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी कंपनी से जॉब का आफर आ सकता है। लवलाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते और मजबूत होंगे।
मकर राशि
आज पैसों की चिंता कुछ परेशान कर सकती है। कारोबारी नजरिए से आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के कामों में अधिक समय लग सकता है। आपको लवमेट से आज हर तरह की मदद मिल सकती है। आज लाइफ पार्टनर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
कुंभ राशि
आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी करनेवालों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। लवमेट को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। दांपत्य संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
मीन राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा या लाभ हो सकता है। नौकरी में आपके काम से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो