जयपुर

Aaj Ka Panchang नृत्य, संगीत, मॉडलिंग, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, फ़ोटोग्राफ़ी, ब्यूटीपार्लर आदि से जुड़े व्यवसाय सफल होने के योग

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगी उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। इस दिन बैकुंठ चतुर्दशी मनायी जाती है। आज रात 3 बजकर 19 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज से रविवार सुबह 10 बजकर 9 मिनट तक परिध योग रहेगा।

जयपुरNov 28, 2020 / 08:59 am

deepak deewan

28 November 2020 Ka Panchang Shubh Muhurat Rahukal 28 November 2020

जयपुर. आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगी उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। इस दिन बैकुंठ चतुर्दशी मनायी जाती है। आज रात 3 बजकर 19 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज से रविवार सुबह 10 बजकर 9 मिनट तक परिध योग रहेगा।
सूर्योदय से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। कोई मुकदमा दायर करने या किसी विवाद में अपनी बात प्रस्तुत करने के लिए यह योग उत्तम माना जाता है. आज भरणी नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार आज शनि देव की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।
नृत्य, संगीत, मॉडलिंग, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, फ़ोटोग्राफ़ी, वीडियो एडिटिंग, ब्यूटीपार्लर आदि से जुड़े व्यवसाय, प्रशासनिक कार्य, खेती-बाड़ी का कार्य, वाहन, होटल, न्यायधीश और वक़ालत आदि से जुड़े क्षेत्रों के कार्य आज विशेष रूप से सफल हो सकते हैं।
आज का पंचांग 28 नवंबर
कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी शनिवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 07 शक संवत् 1942
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 14 रबि उल्सानी 12 हिजरी 1442।
चंद्रमा दिन.रात मेष राशि पर संचार करेगा।
सूर्य दक्षिणायन दक्षिणगोल हेमन्त् ऋतु।
त्रयोदशी तिथि पूर्वाह्न 10.22 बजे तक उपरान्त चतुर्दशी तिथि का आरंभ।
भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03.19 बजे तक उपरान्त कृतिका नक्षत्र का आरंभ
वरीयान योग प्रातः 09. 22 बजे तक उपरान्त परिघ योग का आरंभ।
तैतिल करण पूर्वाह्न 10. 22 बजे तक उपरान्त वणिज करण का आरंभ।
दिशा शूल पूर्व दिशा

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11. 48 बजे से लेकर 12. 30 बजे तक।
अमृतकाल रात को 9. 56 बजे से 11. 44 बजे तक।
विजय मुहूर्त दोपहर में 1 .54 बजे से 2.36 बजे तक रहेगा।
निशीथ काल रात 11. 42 बजे से 12. 37 बजे तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम को 5. 13 बजे से 5. 37 बजे तक।
ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5. 07 बजे से 6.01 बजे तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा।
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक।
यमगंड दोपहर 1.30 बजे से 3.30 तक रहेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.