scriptकांग्रेस कार्यकारिणी की पहली सूची में आए 39 नाम, पायलट खेमे के विधायकों को मिली तव्वजों | 39 names in the first list of rajasthan Congress executive | Patrika News
जयपुर

कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली सूची में आए 39 नाम, पायलट खेमे के विधायकों को मिली तव्वजों

पिछले करीब छह महीने से बिना प्रदेश कार्यकारिणी ( state executive ) के चल रही प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Congress Committee ) को बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी मिल गई है।

जयपुरJan 06, 2021 / 11:08 pm

Ashish

pcc jaipur

pcc jaipur

जयपुर

पिछले करीब छह महीने से बिना प्रदेश कार्यकारिणी ( state executive ) के चल रही प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Congress Committee ) को बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी मिल गई है। 39 सदस्यों की इस कार्यकारिणी में पायलट गुट के नेताओं को भी जगह मिली है। मुख्यमंत्री गहलोत और पायलट दोनों ने ट्वीट कर नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यकारिणी में सभी पक्षों को साधने की कोशिश करते हुए वरिष्ठ नेताओं के साथ महिलाओं और युवाओं को भी जगह दी गई है। हालांकि कई नेताओं के कार्यकारिणी में आने की उम्मीद धरी रह गई। कार्यकारिणी में पार्टी ने 11 विधायकों को शामिल किया है। इनमें झुन्झुनू जिले के दो विधायकों को शामिल किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपालन ने प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की टीम में सात उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और 24 सचिव वाली कार्यकारिणी की सूची जारी की है।

इन्हें बनाया उपाध्यक्ष
कार्यकारिणी में गोविंद राम मेघवाल, हरिमोहन शर्मा, डॉ जितेन्द्र सिंह, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, नसीम अख्तर इंसाफ, राजेन्द्र चौधरी और रामलाल जाट को शामिल किया गया है।

ये बनाए महासचिव
महासचिव के रूप में जीआर खटाना, हाकिम अली, लाखन मीना, मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीख, रीटा चौधरी, वेद सोलंकी को शामिल किया गया है।

ये बनाए गए सचिव
कार्यकारिणी में 24 सचिवों की घोषणा की गई है। इनमें भूराराम सिरवी, देशराज मीणा, गजेन्द्र सांखला, जसवंत गुर्जर, जिया उर रहमान, ललित तुनवाल, ललित यादव, महेन्द्र खेड़ी, महेन्द्र सिंह गुर्जर, मुकेश वर्मा, निंबा राम गरासिया, फूल सिंह ओला, प्रशांत शर्मा, प्रतिष्ठा यादव, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, राजेन्द्र मूंद, राजेन्द्र यादव, राखी गौतम, रामसिंह कस्वां, रवि पटेल, सचिन सरवते, शोभा सोलंकी, श्रवण पटेल और विशाल जांगिड़ को शामिल किया गया है।

पायलट गुट को मिली पर्याप्त तवज्जो
कार्यकारिणी में पायलट गुट के नेताओं को भी जगह मिली है। इसमें उन विधायकों के नाम भी शामिल है जो गहलोत और पायलट के बीच चलने सत्ता संग्राम के दौरान पायलट के साथ बाड़ेबंदी में रहे थे। इसमें वेद प्रकाश सोलंकी, जीआर खटाना, राकेश पारीक सहित अन्य शामिल है। इनके अलावा पायलट के साथ कार्यकारिणी में काम कर चुके कुछ पदाधिकारियों को फिर से कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। पायलट के कई ऐसे समर्थकों को भी कार्यकारिणी में जगह मिली है, जिन्होंने पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। पायलट समर्थकों को इस कार्यकारिणी में जगह मिलने से यह साफ हो गया कि कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम पायलट को साथ लेकर चलना चाह रहा है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने दी बधाई
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया। गहलोत ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में सभी कार्यकारिणी सदस्य भी कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम, सिद्धांत एवं विचारधारा को गाँव-गाँव तक पहुंचाने में कामयाब होंगे। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी ट्वीट कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

महिलाओं को मिली जगह
कार्यकारिणी में पांच महिलाओं को जगह मिली है। जिसमें बतौर उपाध्यक्ष में नसीम अख्तर इंसाफ, महासचिव में रीटा चौधरी, सचिव में प्रतिष्ठा यादव, राखी गौतम और शोभा सोलंकी का नाम शामिल किया गया है।

11 विधायकों को मिली जगह
प्रदेश कार्यकारिणी में 11 विधायकों को जगह मिली है। कार्यकारिणी में गोविंद राम मेघवाल, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, वेद प्रकाश सोलंकी, जीआर खटाना, लाखन मीना, हाकिम अली, जितेंद्र सिंह, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीटा चौधरी, को शामिल किया गया है।

एक भी मंत्री को नहीं मिली जगह
प्रदेश कार्यकारिणी में सरकार के किसी मंत्री को शामिल नहीं किया गया है। कार्यकारिणी में मंत्रियों को जगह नहीं मिलने से संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ने के मूड में है। ताकि सत्ता और संगठन के दायित्वों को ठीक से निभाया जा सके।

Home / Jaipur / कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली सूची में आए 39 नाम, पायलट खेमे के विधायकों को मिली तव्वजों

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो