जयपुर

मोदी मंत्रिमंडल में राजस्थान के चार MP को मिलेगी जगह, मेघवाल और राज्यवर्धन को बनाया जा सकता है कैबिनेट मंत्री

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार शाम को नए मंत्रिपरिषद के साथ शपथ लेंगे।

जयपुरMay 30, 2019 / 02:38 pm

Kamlesh Sharma

जयपुर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार शाम को नए मंत्रिपरिषद के साथ शपथ लेंगे। मोदी मंत्रिमंडल में राजस्थान के चार सांसद मंत्री बन सकते है। मंत्रीमंडल में गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी मंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहा है।
अर्जुन राम मेघवाल या राज्यवर्धन में से किसी को कैबिनेट का पद मिल सकता है। वहीं इस संबंध में अर्जुन मेघवाल को आधिकारिक सूचना मिलने की जानकारी सामने आई है। ( Narendra modi cabinet ministers List 2019 ) मेघवाल के पास पीएमओ से अधिकारिक तौर पर मंत्री बनने के लिए शपथ लेने का बुलावा आया। अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से लगातार तीसरी बार सांसद बने है। अभी केंद्र सरकार में वित्त राज्यमंत्री थे। वे प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने इस बार कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को हराया था।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जयपुर ग्रामीण सीट से दूसरी बार सांसद बने हैं। उन्हीने कांग्रेस की कृष्ण पूनिया को हराया था। ओलंपिक में पदक विजेता रह चुके राठौड़ 2014 के चुनाव से पहले ही राजनीति में आए थे। वे अभी केंद्र सरकार में युवा मामलों के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री थे।
Rajyavardhan Singh Rathore
कैलाश चौधरी बाड़मेर से पहली बार सांसद चुने गए हैं। उन्होंने भाजपा से कांग्रेस में गए पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह को हराया। कैलाश चौधरी इस बार विधायक का चुनाव हार गए थे। पार्टी ने सांसद कर्नल सोनाराम का टिकिट काट कर उन्हें सांसद का टिकट दिया और उन्होंने मानवेंद्र सिंह जैसे मजबूत प्रत्याशी को हराया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.