scriptरेलवे ने 46 महिलाओं-बच्चों को परिजनों से मिलवाया | 46 women and children meet family | Patrika News
जयपुर

रेलवे ने 46 महिलाओं-बच्चों को परिजनों से मिलवाया

Indian Railway ।। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन की ओर से रेल सम्पत्ति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें अक्टूबर माह में 46 महिलाओं-बच्चों को परिजनों-एनजीओ या फिर पुलिस तक पहुंचाया गया। जिनमें 17 बच्चों-महिलाओं को एनजीओं को सौंपा गया। वहीं, कुल 29 लावारिस बच्चों-महिलाओं को उनके परिजनों को सौंपा है।

जयपुरNov 11, 2019 / 07:27 pm

anant

रेलवे ने 46 महिलाओं-बच्चों को परिजनों से मिलवाया

रेलवे ने 46 महिलाओं-बच्चों को परिजनों से मिलवाया

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन की ओर से रेल सम्पत्ति एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसमें अक्टूबर माह में 46 महिलाओं-बच्चों को परिजनों-एनजीओ या फिर पुलिस तक पहुंचाया गया। जिनमें 17 बच्चों-महिलाओं को एनजीओं को सौंपा गया। वहीं, कुल 29 लावारिस बच्चों-महिलाओं को उनके परिजनों को सौंपा है।
– ‘यात्री मित्र’ बूथ का संचालन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेल सुरक्षा बल की ओर से रेलवे परिसर में विशेष अभियान चलाकर रेल सम्पत्ति, रेल यात्रियों एवं रेलकर्मियों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही रेल सुरक्षा बल की ओर से यात्री मित्र बूथ का संचालन भी किया जा रहा है, जो जरूरतमंद यात्रियों को जानकारी उपलब्ध करा रहा है। सितम्बर माह के दौरान 7 हजार 783 यात्रियों ने यात्री मित्र बूथ से जानकारी हासिल की। इसके अलावा दो यात्रियों को व्हील चेयर की सुविधा और दो बीमार यात्रियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
-चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान
रेल अधिनियम के तहत रेलवे सुरक्षा बल की ओर से अक्टूबर माह के दौरान अभियान चलाकर रेल सम्पति अधिनियम के तहत कुल पांच मामलों में नौ बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, कुल 15 हजार 450 रुपए की राशि जुर्माना के रूप में वसूल की गई। इसके साथ ही रेल अधिनियम के तहत अभियान चलाकर कुल 3,185 व्यक्तियों को विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत मामले दर्ज कर अभियोजित किया गया, जिनसे 3 लाख 69 हजार 385 रुपए बतौर जुर्माना राशि वसूली गई। रेलवे स्टेशनों एवं रेल सम्पत्ति की सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल की ओर से लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें रेलवे परिक्षेत्र में होने वाली गैर-कानूनी घटनाओं में कमी आ रही है।

Home / Jaipur / रेलवे ने 46 महिलाओं-बच्चों को परिजनों से मिलवाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो