scriptईरान में 50 लोगों की मौत, चीन ने पहली बार टाला संसदीय सत्र | 50 died in Iran, china postpone national assembly | Patrika News
जयपुर

ईरान में 50 लोगों की मौत, चीन ने पहली बार टाला संसदीय सत्र

कोरोना वायरस का कहर: एशिया और यूरोप में तेजी से फैलता संक्रमण
 

जयपुरFeb 25, 2020 / 01:30 am

anoop singh

ईरान में 50 लोगों की मौत, चीन ने पहली बार टाला संसदीय सत्र

ईरान में 50 लोगों की मौत, चीन ने पहली बार टाला संसदीय सत्र

नई दिल्ली.
कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। एशिया और यूरोप के देश सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ईरान से चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। ईरान में 13 फरवरी के बाद से अब तक कोराना संक्रमित 50 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कोरोना वायरस संक्रमण को चीन के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी करार दिया है। चीन ने 5 मार्च को बीजिंग में प्रस्तावित तीन हजार राष्ट्रीय जनप्रतिनिधियों के संसदीय सत्र को टाल दिया है। साम्यवादी चीन में सत्र को पहली बार टाला गया है।
ईरान का कोम शहर सर्वाधिक प्रभावित
ईरान के शहर कोम में इस माह कोराना वायरस से 50 लोगों की मौत हो चुकी है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार ईरानी सरकारी आंकड़े संक्रमित लोगों की संख्या कम बता रहे हैं। लेकिन स्थिति इससे ज्यादा भयावह है। कोम शहर में कोराना संक्रमित लगभग 250 से ज्यादा लोगों को पृथक अस्पतालों में भर्ती करया गया है।
पांव पसारता कोराना वायरस
– कुवैत, बहरीन और अफगानिस्तान में कोराना के मामले सामने आए।
– कतर एयरलाइंस ने ईरान और दक्षिण कोरिया से आने वाले हवाई यात्रियों को अलग अस्पतालों में रखने की घोषणा की।
– दक्षिण कोरिया में अब तक संक्रमण के 833 मामले सामने आए।
– इटली के लोम्बार्डी में कोराना से चौथे व्यक्ति की मौत। उत्तरी इटली के लॉकडाउन वाले 10 से अधिक शहरों में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना।
– आस्ट्रिया ने इटली जाने वाली ट्रेनों पर लगाई रोक।
– चीन के वुहान शहर में यात्रा संबंधी कुछ छूट के ऐलान को सोमवार को वापस ले लिया।
– पाकिस्तान के लगभग एक हजार नागरिक अब भी वुहान में फंसे हुए हैं।
– चीन समेत दुनिया भर में अब तक 79000 लोगों में संक्रमण, 2620 लोगों की मौत। 30 देशों में संक्रमण और मौत।
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सेामवार को दोहराया, कोराना महामारी नहीं ये अंतरराष्ट्रीय आपातकाल।
– पिं्रसेस डायमंड कू्रज शिप पर गए दो जापानी स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण।
चीन ने जंगली जानवरों को खाने पर लगाई रोक
चीन ने सोमवार को सभी जंगली जानवरों के व्यापार और उन्हें खाने पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए हैं। चीन की राष्ट्रीय पीपुल्स कांग्रेस के अनुसार आशंका है कि वुहान के जंगली जानवरों के बाजार से कोराना वायरस का संक्रमण फैला था। उल्लेखनीय है कि चीन ने 2002-03 में भी जगली जानवरों को खाने पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया।

Home / Jaipur / ईरान में 50 लोगों की मौत, चीन ने पहली बार टाला संसदीय सत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो