script50 किलो अवैध मांस जब्त, एमडी रोड पर अवैध बूचड़खाने सील | Patrika News
जयपुर

50 किलो अवैध मांस जब्त, एमडी रोड पर अवैध बूचड़खाने सील

हैरिटेज निगम की पशु प्रबंधन शाखा ने निगम सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों और बूचड़खानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 50 किलो अवैध मीट जब्त कर इसे नष्ट भी करा दिया। कार्रवाई के दौरान निगम ने 12500 रुपए का चालान भी वसूल किया। रामगंज में कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों […]

जयपुरJun 09, 2024 / 05:29 pm

Amit Pareek

jaipur

रामगंज में कार्रवाई का विरोध करते स्थानीय लोग।

हैरिटेज निगम की पशु प्रबंधन शाखा ने निगम सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानों और बूचड़खानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 50 किलो अवैध मीट जब्त कर इसे नष्ट भी करा दिया। कार्रवाई के दौरान निगम ने 12500 रुपए का चालान भी वसूल किया। रामगंज में कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया।
वहीं, एमडी रोड पर अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों को पशु प्रबंधन शाखा ने सील किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. नेहा गौड़ ने बताया कि एमडी रोड पर पानी की टंकी के पीछे अवैध रूप से बूचड़खाना चलाया जा रहा था। पहले यहां एक घर में अवैध रूप से बूचडख़ाना चलता था, जिसे निगम ने सील कर दिया था।कैरिंग चार्ज के वसूले 70 हजारइधर, सतर्कता शाखा ने अस्थायी अतिक्रमण के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रामगंज बाजार और घोड़ा निकास रोड पर 70 हजार रुपए का कैरिंग चार्ज वसूल किया। स्वास्थ्य शाखा उपायुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 800 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया।

Hindi News/ Jaipur / 50 किलो अवैध मांस जब्त, एमडी रोड पर अवैध बूचड़खाने सील

ट्रेंडिंग वीडियो