script78 साल का रामधन और 22 साल के महेन्द्र व लोकेश भी होंगे रिहा | 78 yrs Ramdhan and 22 yrs Mahendra Lokesh Released | Patrika News
जयपुर

78 साल का रामधन और 22 साल के महेन्द्र व लोकेश भी होंगे रिहा

राजस्थान पत्रिका का अभियान: सरकार का साथ

जयपुरAug 15, 2022 / 02:30 am

Shailendra Agarwal

jail

jail



जयपुर . 78 वर्षीय रामधन और 22 साल के महेन्द्र व लोकेश भी उन कैदियों में शामिल हैं, जो आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत 15 अगस्त को रिहा होने वाले हैं। राज्य सरकार ने विशेष माफी देते हुए शनिवार शाम प्रदेश की विभिन्न जेलों में सजा भुगत रहे 51 कैदियों की रिहाई के आदेश जारी कर दिए। राजस्थान पत्रिका आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत क्षमता से अधिक भरी जेलों के हालात उजागर कर “जेल हाउसफुल” अभियान चला रहा है। राज्य सरकार ने सजा भुगत रहे 51 कैदियों की जेलों से समय पूर्व रिहाई के आदेश जारी कर अभियान का साथ दिया है। इनको केन्द्र के निर्देशानुसार रिहा किया जा रहा है। रिहा होने वालों में अलवर सेंट्रल जेल में बंद सोनू (32) भी शामिल है। उसने एक साल की सजा पूरी कर ली थी, लेकिन 300 रुपए जुर्माना बाकी था। राज्य सरकार विशेष माफी देकर 10 ऐसे कैदियों की 15 अगस्त को रिहाई कर रही है, जिनकी सजा पूरी हो गई, लेकिन जुर्माना राशि जमा नहीं हुई है। इनमें से सोनू सहित 7 कैदी ऐसे हैं, जिन पर 300 से लेकर 4 हजार रुपए तक जुर्माना बाकी है।
कैदियों की संख्या

आयु —————–रिहाई

25 साल से कम ——-02

25 से 30 साल ——-15

30 से 45 साल ——-24

45 से 60 साल—— 04

60 साल से अधिक—06

Home / Jaipur / 78 साल का रामधन और 22 साल के महेन्द्र व लोकेश भी होंगे रिहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो