जयपुर

राजस्थान में कोरोना के 98 नए पॉजिटिव, कुल मरीजों संख्या हुई 561

राजस्थान में कोरोना के नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 98 नए मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़कर 561 हो गई है।

जयपुरApr 10, 2020 / 10:25 pm

Kamlesh Sharma

राजस्थान में कोरोना के नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 98 नए मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़कर 561 हो गई है।

जयपुर। राजस्थान में कोरोना के नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 98 नए मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़कर 561 हो गई है। यह अब तक का एक दिन का सबसे बड़ आंकडा है। इधर राजधानी जयपुर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए प्रशासन ने डोर टू डोर सर्वे और सेंपलिंग का काम किया है। इस दौरान 53 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। ये सभी रामगंज, आदर्शनगर, घाटगेट व सूरजपोल सहित आसपास के इलाके के हैं। एक पुलिसकर्मी भी इसमें शामिल है।
नए कोरोना पॉजिटिव का गणित —:
जयपुर में 53, बांसवाड़ा में 12, जैसलमेर में 16 , झालावाड़ में मिले 3, जोधपुर 9, कोटा 2, दौसा, अलवर और भरतपुर में 1—1 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
जयपुर में डोर—टू—डोर सर्वे, मिले 53 पॉजिटिव
राजधानी जयपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। भीलवाड़ा मॉडल पर यहां काम शुरू किया गया है। रामंगज क्षेत्र में डोर—टू—डोर सर्वे का काम शुरू किया गया है। सर्वे के दौरान कई लोगों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया है, इनमें से 53 मरीजों की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। जयपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 221 हो गई है।
जयपुर में कांस्टेबल हुआ संक्रमित, 14 जवान क्वारेंटाइन
जयपुर के माणक चौक थाने के एक पुलिसकर्मी की शुक्रवार सुबह कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। इसका अन्य पुलिसकर्मियों को पता चला तो वे भयभीत होने की बजाय पुलिसकर्मी देशभक्ति का परिचय देते हुए कोरोना वायरस और लोगों तक नहीं पहुंच सके। इसके लिए एक दूसरे को डटकर मुकाबला करने का संदेश दे रहे हैं। रिपोर्ट की सूचना मिलते ही कमिश्रेट के आला पुलिस अधिकारी भी माणक चौक थाने पहुंच गए और वे एक-एक जवान से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। डीसीपी राजीव पचार ने कोरोना पॉजिटिव मिले सिपाही के साथ बैरक में रहने वाले 14 सिपाहियों को माणक चौक थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में क्वारेंटाइन करवाया है।
जोधपुर में एक दिन में 9
जोधपुर. शहर के नागौरी गेट इलाके में शुक्रवार सुबह से शाम तक 9 पॉजिटिव मरीज सामने आ गए। इनमें 8 मरीज तो बीते दिन पॉजिटिव आई महिला के रिश्तेदार हैं। एक अन्य इसी क्षेत्र का वृद्ध जांच में पॉजिटिव निकला है। वहीं अब तक जोधपुर में जिले में 43 पॉजिटिव रोगी सामने आ चुके हैं।

Home / Jaipur / राजस्थान में कोरोना के 98 नए पॉजिटिव, कुल मरीजों संख्या हुई 561

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.