scriptGood News : अब आरटीओ में नहीं लगाने होंगे एजेंटों के चक्कर, हैल्प डेस्क पर मिलेगी सभी जानकारी | A help desk stated in Jaipur rto office | Patrika News
जयपुर

Good News : अब आरटीओ में नहीं लगाने होंगे एजेंटों के चक्कर, हैल्प डेस्क पर मिलेगी सभी जानकारी

आरटीओ झालाना में परिवहन मंत्री के निर्देश पर शुरू हो रही हैं हैल्प डेस्क, सोमवार से इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा, हैल्प डेस्क के अलावा यहां स्वागत कक्ष भी होगा शुरू

जयपुरJan 29, 2020 / 08:52 pm

pushpendra shekhawat

a3.jpg
विजय शर्मा / जयपुर। परिवहन कार्यालयों में आने वाले लोगों को अब कामकाज के लिए एजेंटों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। आरटीओ झालाना में परिवहन मंत्री के निर्देश पर हैल्प डेस्क खोली जा रही है। गेट नंबर दो के पास ही इसे तैयार किया जा रहा है। सोमवार से इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
हैल्प डेस्क के अलावा यहां स्वागत कक्ष भी शुरू किया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद एक ओर जहां लोगों को हर जानकारी मिलेगी, वहीं लोगों को एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। बता दें कि आरटीओ कार्यालयों में काम कराने आने वाले लोगों को संबंधित काम की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उन्हें मजबूरन एजेंटों के पास जाना पड़ रहा है। लोगों को निर्धारित फीस से अधिक पैसे देने पड़ रहे हैं।
आरसी और लाइसेंस की समस्या का होगा समाधान
वर्तमान स्थिति की बात करेंं तो लोगों के पास डाक के जरिए समय पर आरसी और लाइसेंस नहीं पहुंच रहे हंैं। ऐसे में वे आरटीओ कार्यालय आकर जानकारी कर रहे हैं। लेकिन उन्हें संतुष्टीपूर्ण जवाब नहीं दिया जा रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं। हैल्प डेस्क पर आरसी और लाइसेंस से संबंधित जानकारी भी मिलेगी।
ऐसे काम करेगी डेस्क
यहां एक बाबू सहित कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। लोग आकर यहां समस्या बताएंगे। बाबू फोन के माध्यम से संबंधित ब्लॉक के कर्मचारी से बातकर समाधान पूछेगा। इसके बाद व्यक्ति को बताया जाएगा। इतना ही नहीं, कौनसे ब्लॉक में काम होगा, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
शनिवार को भी बनेंगे लाइसेंस
परिवहन कार्यालयों में स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस ( Driving Licence ) प्रक्रिया को लेकर आ रही परेशानी से लोगों को निजात मिल गई है। परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर लाइसेंस आवेदकों के स्लॉट की संख्या बढ़ा दी है। जिसके अन्तर्गत 54 स्लॉट अतिरिक्त बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा अब शनिवार को भी लाइसेंस बनाए जाएंगे। इसका असर यह होगा कि एक महीने में ढाई हजार लाइसेंस अतिरिक्त बनेंगे। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
हैल्प डेस्क को तैयार किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह से पहले सोमवार को इसे शुरू किया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
राजेन्द्र वर्मा, आरटीओ जयपुर

Home / Jaipur / Good News : अब आरटीओ में नहीं लगाने होंगे एजेंटों के चक्कर, हैल्प डेस्क पर मिलेगी सभी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो