scriptFinancial Horoscope Today 19 january 2021 निवेश करने का दिन पर किसी भी हाल में कर्ज न लें इन राशियों के व्यापारी | Aaj Ka Arthik Rashifal 19 January 2021 Money Horoscope 19 January 2021 | Patrika News
जयपुर

Financial Horoscope Today 19 january 2021 निवेश करने का दिन पर किसी भी हाल में कर्ज न लें इन राशियों के व्यापारी

Daily Arthik Rashifal 19 January 2021 Money Financial Horoscope Today 19 January 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 19 January 2021 money horoscope in hindi career horoscope आर्थिक राशिफल Money Horoscope

जयपुरJan 19, 2021 / 09:39 am

deepak deewan

Aaj Ka Arthik Rashifal 19 January 2021 Money Horoscope 19 January 2021

Aaj Ka Arthik Rashifal 19 January 2021 Money Horoscope 19 January 2021

जयपुर. कर्म के कारक शनि और वित्तीय मामलों के कारक देवगुरू का अस्त होना बाजार को खासा प्रभावित करने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर के अनुसार चंद्रमा भी आज पीडित है इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आ रहा है पर निवेश में सतर्क रहकर कार्य करें। पुराने कर्ज को समाप्त करने के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। आज उधार लेने से बचें।
वृष राशि
आज उत्साह और ऊर्जा के कारण धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज नए कारोबार में भी हाथ डाल सकते हैं। आज कास्मेटिक्स से संबंधित कारोबार में लाभ तय है।

मिथुन राशि
बिजनेस में आज लाभ मिलने की पूर्ण संभावना है इसलिए आलस त्यागकर धन कमाने का पूरा प्रयास करें । कृषि आधारित वस्तुओं में निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैंै।
कर्क राशि
पुश्तैनी कारोबार में आज धन लाभ की स्थिति बनी है। बाजार से आज रकम जुटाने में सफल रहेंगे लेकिन जल्दबाजी से बचें अन्यथा हानि भी हो सकती है। आज पानी से संबंधित व्यवसाय पर पूरा ध्यान लगाएं।
सिंह राशि
आज मानसिक तनाव के कारण बाजार से मिलने वाले लाभ से आप वंचित हो सकते हैंं। बाजार की स्थिति को समझकर निवेश करने से खासा लाभ मिल सकता हैं। तांबा या अन्य धातुओं के कारोबार पर कुछ ध्यान दें।
कन्या राशि
आज खाद्य पदार्थों के बिजनेस से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बाजार में निवेश से भी लाभ की स्थिति बनी हुई है। पुरानी रकम वापस मिल सकती है पर जोर न लगाए और विवाद न करें।
तुला राशि
आज धन के लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें नए कारोबार में निवेश लाभदायक साबित होगा। आज रूका हुआ धन प्राप्त करने की कोशिश करें, अवश्य सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज कर्ज लेने और देने से बचें। आज धातुओं के कारोबार से हानि हो सकती हैं। समझदारी के साथ निवेश करना आज लाभदायक रहेगा. बाजार में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है पर अंततः लाभ होगा।
धनु राशि
आज बाजार आपको लाभ देगा। बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर से खासा लाभ कमा सकते हैं, आज बोली लगाने में जल्दबाजी न करें अन्यथा हानि भी हो सकती है।

मकर राशि
आज आप खरीदी या बिक्री दोनों तरह से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज दवा और कृषि आधारित वस्तुओं से लाभ होगा लेकिन निवेश में सावधान रहना होगा। धातुओं में निवेश करने से लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
खाद्य पदार्थ में कोई बड़ा निवेश करने में जल्दबाजी न दिखाएं. स्टील में निवेश करने से लाभ मिलेगा पर किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। पुरानी रकम वापस मिल सकती है, प्रयास जरूर करें।
मीन राशि
बिजनेस पार्टनर पर भरोसा दिखाकर कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ें। आज पुश्तैनी व्यापार में लाभ मिलना तय है। शेयर मार्केट से आज खासा लाभ हो सकता हैें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो