जयपुर

Financial Horoscope Today 25 January 2021 कम्युनिकेशन स्किल दिलाएगा धन, तीन राशियों के लिए खासे लाभ का दिन

25 January 2021 Arthik Rashifal 25 January 2021 Money Financial Horoscope Today 25 January 2021 Money Horoscope Arthik Rashifal Today 25 January 2021 money horoscope in hindi career horoscope आर्थिक राशिफल Daily Money Horoscope

जयपुरJan 25, 2021 / 08:00 am

deepak deewan

Aaj Ka Arthik Rashifal 25 January 2021 Money Horoscope 25 Jan 2021

जयपुर. आज का दिन व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि खासतौर पर मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वाले अपने कम्युनिकेशन स्किल से आर्थिक लाभ हासिल कर सकते हैं। पुश्तैनी कारोबारियों के लिए भी धनलाभ के योग बन रहे हैं।
मेष राशि
किसी पुश्तैनी व्यवसाय से आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। पानी के कारोबार से भी आर्थिक स्थिति में बहुत लाभ या सुधार हो सकता है। आज पुरानी रकम उगाहने का प्रयास करें।

वृषभ राशि
इस समय किसी शिक्षण संस्थान में निवेश करना लाभप्रद हो सकता हैै। आपकी कम्यूनिकेशन स्किल द्वारा धन प्राप्ति के योग हैं। आज आप परंपरागत बिजनेस में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।
मिथुन राशि
शेयर बाजार का दबाव आपको निवेश के लिए प्रेरित करेगा, आर्थिक परिस्थितियां अब आपके लिए बेहतर रहेंगी। बिजनेस में लाभ कमाने के लिए खेती से संबंधित व्यवसाय अच्छा रहेगा।

कर्क राशि
बिजनेस में कुछ नई पहल करने से लाभ मिलेगा। निवेश से जुड़ा हुआ अहम फैसला ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
धन की स्थिति में सुधार के योग हैं। बाजार से पूरी आर्थिक मदद मिलेगी। बैंकिंग संस्थानों द्वारा भी लोन मिल सकता है। मार्केटिंग या बेचवाली में लाभ के चांस हैं।

कन्या राशि
आज कोई भी खरीदी करते समय वर्तमान रेट पर ही फोकस रखना अच्छा होगा। बिक्री वाले काम से आज परहेज ही रखें तो अच्छा है. दोपहर के बाद से आर्थिक लाभ होता जाएगा।
तुला राशि
नए आइडिया द्वारा आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। भूमिभवन से लाभ प्राप्त होगा। परिजनों का आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार से जुड़े व्यवसायिक कार्यों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि
आर्थिक परिस्थिति आज बेहतर बनी रहेगी। आज का दिन उधारी की उगाही के लिए श्रेष्ठ है। सोना-चांदी आदि पर निवेश अच्छा साबित होगा। भूमि में निवेश से बाद में अच्छा लाभ मिलेगा।
धनु राशि
शेयर मार्केट में निवेश से लाभ का योग है। किसी संस्थान से आपको पूर्ण आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. खरीदी बिक्री के काम में लाभ होता नज़र आ रहा है।

मकर राशि
साइंस और टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, कम्यूटर आदि सेक्टर के लोगों को आज लाभ प्राप्त होगा। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय में निवेश भविष्य में लाभ दे सकता है।
कुंभ राशि
पुश्तैनी बिजनेस में निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। धन लाभ की स्थिति बन रही है लेकिन मेहनत भी खूब करनी पड़ेगी। शेयर की खरीदी बिक्री का काम आज लाभ देकर जाएगा।
मीन राशि
खाद्य पदार्थाें में निवेश आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। खेती किसानी से संबंधित काम में निवेश भी लाभप्रद होगा। पुश्तैनी कारोबार की स्थिति में सुधार होता नज़र आ रहा है।

Home / Jaipur / Financial Horoscope Today 25 January 2021 कम्युनिकेशन स्किल दिलाएगा धन, तीन राशियों के लिए खासे लाभ का दिन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.