scriptLove Horoscope Today 11 April 2021 शुभ योगों से सुखी बनेगा दांपत्य और प्रेम जीवन | Aaj Ka Love Rashifal 11 April 2021 Love Horoscope 10 April 2021 | Patrika News
जयपुर

Love Horoscope Today 11 April 2021 शुभ योगों से सुखी बनेगा दांपत्य और प्रेम जीवन

मेष लव राशिफल Aries Love Horoscope वृषभ लव राशिफल Taurus Love Horoscope मिथुन लव राशिफल Gemini Love Horoscope कर्क लव राशिफल Cancer Love Horoscope सिंह लव राशिफल Leo Love Horoscope कन्या लव राशिफल Virgo Love Horoscope तुला लव राशिफल Libra Love Horoscope वृश्चिक लव राशिफल Scorpio Love Horoscope धनु लव राशिफल Sagittarius Love Horoscope मकर लव राशिफल Capricorn Love Horoscope कुंभ लव राशिफल Aquarius Love Horoscope मीन लव राशिफल Pisces Love Horoscope

जयपुरApr 11, 2021 / 09:03 am

deepak deewan

Aaj Ka Love Rashifal 11 April 2021 Love Horoscope 10 April 2021

Aaj Ka Love Rashifal 11 April 2021 Love Horoscope 10 April 2021

जयपुर. 11 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि रविवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इसके साथ ही दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। सुखी दांपत्य और प्रेम जीवन के लिए आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मेष— प्रेम संबंधों में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना मांगे पार्टनर को कोई सलाह न दें। जीवनसाथी या प्रेमी—प्रेमिका के साथ भविष्य को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। सूर्य पूजन श्रेष्ठ फल देगा।
वृषभ—वैवाहिक जीवन को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। लवमेट को पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। नए प्रेम प्रसंग में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज जरूरतमंदों को दान करें।
मिथुन— आज प्रेम संबंधों से धन लाभ के योग हैं। लव पार्टनर की नौकरी के लिए भी दिन अच्छा है हालांकि उनके परिवार में किसी को इन रिश्तों से प्रॉब्लम हो सकती है। । प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कोई छोटी सी शिकायत हो सकती है। आज सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।
कर्क—आज ग्रह गोचर का पूरा लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है. लव पार्टनर को लेकर नई योजना बन सकती हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है पर उनसे धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आज जरूरतमंदों को दान करें।
सिंह— दांपत्य या प्रेम संबंधों में आ रही कोई परेशानी में घर के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी पर खर्च ज्यादा हो सकता है। आज लक्ष्मीजी की पूजा करें।
कन्या—कोई पुरानी प्रेम कहानी आज सफल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से खुशी मिलेगी। शिवपूजन से लाभ मिलेगा।
तुला— आपका आज प्रेम संबंधों से खासा आर्थिक फायदा होगा। लव पार्टनर का पैसा कहीं निवेश कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का रवैया आपको खुशी पहुंचा सकती है। लक्ष्मीजी की पूजा करें।
वृश्चिक— लव पार्टनर के करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि उस नौकरी में भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। हनुमानजी की पूजा करें।
धनुु— दांपत्य व प्रेम संबंधों में आज किस्मत का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। प्रेमी—प्रेमिका से विवाद समाप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है. आप आज हनुमानजी की पूजा करें।
मकर—लाइफ पार्टनर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है। प्रेम संबंध में आज सावधानी रखें। भगवान श्रीगणेश की पूजा करें।
कुंभ— प्रेम संबंधों से पूरा सुख मिलेगा। लव लाइफ में आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। जीवनसाथी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन— जीवनसाथी से आज आर्थिक फायदा होगा. ऑफिस में आज विपरीत लिंगी सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए प्रेम प्रसंग जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से विवाद हो सकते हैं। आज सूर्य पूजन करें।

Home / Jaipur / Love Horoscope Today 11 April 2021 शुभ योगों से सुखी बनेगा दांपत्य और प्रेम जीवन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो