scriptLove Horoscope Today 21 February 2021 इन राशिवालों के प्रेम या दांपत्य जीवन में आएगी बहार, शुभ योगों तथा शुक्र—बुध में परिवर्तन का मिलेगा फायदा | Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2021 Love Horoscope 21 February 2021 | Patrika News
जयपुर

Love Horoscope Today 21 February 2021 इन राशिवालों के प्रेम या दांपत्य जीवन में आएगी बहार, शुभ योगों तथा शुक्र—बुध में परिवर्तन का मिलेगा फायदा

21 February 2021 LOVE RASHIFAL Daily Love Horoscope For 21 February 2021 Daily Love Horoscope Aaj Ka Love Rashifal लव राशिफल LOVE RASHIFAL

जयपुरFeb 21, 2021 / 09:28 am

deepak deewan

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2021 Love Horoscope 21 February 2021

Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2021 Love Horoscope 21 February 2021

जयपुर. 21 फरवरी 2021 को माघ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि रविवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नामक शुभ योग बन रहा है और साथ ही रवि योग भी बन रहा है। इसके अलावा आज महानंदा नवमी व्रत है। प्रेम संबंधों के कारक शुक्र देव आज प्रातः 02:21 बजे कुम्भ राशि में प्रवेश कर रहे है और प्रातः 06:21 बजे वाणी व संप्रेषण के कारक बुध भी मार्गी हो रहे हैं। शुभ योगों के प्रभाव तथा शुक्र और बुध की चाल में परिवर्तन का फायदा अधिकांश लोगों को मिलेगा। खासतौर पर वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशिवालों के प्रेम या दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत शुभ साबित हो सकता है।
मेष राशि
प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। लवमेेट से रिश्तों में मजबूती का अच्छा परिणाम मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। नए प्रेम प्रसंग के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि
आज का दिन अच्छा बीतेगा। आज लवमेट से मुलाकात हो सकती है। आज आपका मन नए विपरीत लिंगी लोगों में लगेगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक सुख मिलेगा।
मिथुन राशि
आज आपको प्रेम या दांपत्य संबंधों से धनलाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। जीवनसाथी आज हर काम में आपका साथ देंगे.
कर्क राशि
शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।दांपत्य सुख में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। आज कोई लव ऑफर मिल सकता है। प्रेमी—प्रेमिका से रिश्ता मजबूत होगा.
सिंह राशि
आज आपको अपने पार्टनर के कामकाज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. आज का दिन प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि
आज आपकी नये विपरीत लिंगियों में रुचि बढ़ेगी. आज प्रेम संबंधों के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी से रिश्ता और बेहतर होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने से पार्टनर के लिए शापिंग आदि में समय दे सकेंगे।
तुला राशि
नए प्रेम संबंध में आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। वर्तमान के प्रेम संबंधों में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखी बना रह सकता है। आज लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर बिताएं.
वृश्चिक राशि
प्रेम के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। लवमेट या लाइफ पार्टनर से किसी शुभ समाचार के मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं।
धनु राशि
आज आपका प्रेम पक्ष मजबूत होगा। आज कोई नया प्रेम प्रसंग शुरु हो सकता है। आज का दिन लवमेट के लिए खुशनुमा रहने वाला है पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। उन्हें मनाने के लिए भरसक कोशिश करनी होगी.
मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके लवमेट के कई दिनों से रूके हुए काम पूरे हो सकते है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज वैवाहिक रिश्तों की बात भी हो सकती है।
कुंभ राशि
प्रेम का पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज के दिन कोई नए लव ऑफर आ सकते है। युवाओं के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। प्रेमी—प्रेेमिका से आज मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी को आज आप खासा समय देंगे।
मीन राशि
आज लव लाइफ में नये रास्ते खुलेंगे। युवा प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। प्रेमी—प्रेेमिका या जीवनसाथी आज आपका पूरा साथ देंगे। विवाहितों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पार्टनर से रोमांस का खासा समय मिलेगा.

Home / Jaipur / Love Horoscope Today 21 February 2021 इन राशिवालों के प्रेम या दांपत्य जीवन में आएगी बहार, शुभ योगों तथा शुक्र—बुध में परिवर्तन का मिलेगा फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो