scriptPanchang Today 23 January 2021 रात को बनेगा बेहद शुभ योग, जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल | Aaj Ka Panchang 23 January 2021 Today Panchang 23 January 2021 | Patrika News

Panchang Today 23 January 2021 रात को बनेगा बेहद शुभ योग, जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल

locationजयपुरPublished: Jan 23, 2021 08:55:37 am

Submitted by:

deepak deewan

23 january 2021 ka panchang todays panchang in hindi aaj ka shubh muhurat

Aaj Ka Panchang 23 January 2021 Today Panchang 23 January 2021

Aaj Ka Panchang 23 January 2021 Today Panchang 23 January 2021

जयपुर. आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी रात 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि शनिवार को रात 10 बजकर 3 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। इसके साथ ही रात 9 बजकर 33 मिनट से लेकर सूर्योदय तक अमृतसिद्धि योग भी बनेगा। आज रात 9 बजकर 33 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज शन‍िदेव की पूजा करें। द‍िव्‍यांगों या जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग
पौष शुक्ल दशमीए शनिवारए विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति माघ 03 शक संवत् 1942
सौर माघ मास प्रविष्टे 10 जमादि उल्सानी 09 हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल शिशिर ऋतु।
चंद्रमा दिन-रात वृष राशि पर संचार करेगा।
दशमी तिथि रात्रि 08 बजकर 57 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ
कृतिका नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 33 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग रात्रि 10 बजकर 03 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ
तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।
दिशा शूल पूर्व दिशा

आज के शुभ मुहूर्त
अभ‍िजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 म‍िनट से 12 बजकर 54 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 02 म‍िनट तक।
अमृ‍त काल सुबह 06 बजकर 52 म‍िनट से 08 बजकर 39 म‍िनट तक।
निशीथ काल रात 12 बजकर 06 म‍िनट से 24 जनवरी रात 01 बजे तक।
सर्वार्थ स‍िद्धी योग 09 बजकर 33 म‍िनट से 24 जनवरी 07 बजकर 13 म‍िनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त
गुल‍िक काल सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 तक।
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 3 बजकर 30 म‍िनट तक।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो