scriptHoroscope Today 20 April 2021 कर्क वालों के लिए कमाल का दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे हनुमानजी | Aaj Ka Rashifal 20 April 2021 Today Horoscope 20 April 2021 | Patrika News
जयपुर

Horoscope Today 20 April 2021 कर्क वालों के लिए कमाल का दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे हनुमानजी

20 April 2021 Rashifal Todays Horoscope 20 April 2021 Daily Rashifal 20 April 20 April 2021 rashifal aaj ka rashifal 20 April 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 20 April 2021 Horoscope 20 april 2021 rashifal love 20 April 2021 panchang 21 April 2021 Rashifal 20 अप्रैल 2021 राशिफल Rashifal 20 April 2021 20 April 2021 Ka Rashifal 20 April Ka Rashifal 20 April Rashifal 2021 20 April 2021 Rashifal In Hindi 20 अप्रैल 2021 राशिफल

जयपुरApr 20, 2021 / 06:46 am

deepak deewan

Aaj Ka Rashifal 20 April 2021 Today Horoscope 20 April 2021

Aaj Ka Rashifal 20 April 2021 Today Horoscope 20 April 2021

जयपुर. 20 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन मंगलवार है। आज चैत्र नवरात्र की अष्टमी है, यानि दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि मंगलवार को दिन भर पुष्य नक्षत्र रहेगा। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही आज शाम 7 बजकर 43 मिनट तक धृति योग रहेगा। सोमवार की रात चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से निकलकर कर्क राशि में आ चुका है। मंगलवार को अधिकांश राशियों पर इसका शुभ असर दिखाई देगा।
मेष राशि- आपके लिए भाग्योदय देने वाला दिन रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी।
संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि आपको परेशान कर सकती हैं। डांट.फटकार की बजाय दोस्ताना तरीके से समझाने का प्रयास करें।
वित्त- अनजान व्यक्ति के साथ आर्थिक तौर पर आज बिल्कुल भी संपर्क ना रखें।
करियर- व्यवसाय में योजनाओं को किसी के साथ भी शेयर ना करें। आपका ही कोई कर्मचारी आपकी गतिविधियों का दुरुपयोग कर सकता है। प्राइवेट जॉब में इस समय अपने काम के प्रति और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या पति.पत्नी में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नए प्रेम संबंधों में समय व्यतीत हो सकता है।
हेल्थ. स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम की वजह से कुछ सुस्ती हावी हो सकती हैं।
लकी कलर. नीला
लकी नंबर. 4
वृष राशि– समझदारी से अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। भूमि संबंधी खरीद.फरोख्त में धोखा हो सकता है, संभव हो तो ये कार्य आज टाल दें।
वित्त- रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी आज आसानी से हो सकती हैं इसलिए प्रयासरत रहें। हालांकि पैसा आने के साथ.साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। इसलिए अपना बजट बनाकर रखें।
करियर- व्यवसाय में कुछ भरोसेमंद पार्टियों से नए प्रस्ताव मिलेंगे जोकि काफी लाभदायक रहेंगे। प्राइवेट सेवारत व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों द्वारा नौकरी संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस के किसी भी कार्य में लापरवाही ना करें।
दांपत्य व प्रेम- लव. व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय लवमेट के साथ व्यतीत करना आपको तरोताजा रखेगा। लाइफ पार्टनर के कारण घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा।
हेल्थ. हार्मोन संबंधी प्रॉब्लम सामने आ सकती है। योग और मेडिटेशन पर ध्यान देना होगा।
लकी कलर. पीला
लकी नंबर. 1
मिथुन राशि– किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। अनुभवी व्यक्तियों का साथ आपकी कार्य क्षमता और व्यक्तित्व को और निखारेगा। अध्यात्म या धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा।
वित्त- अपनी वित्तीय योजनाओं की चर्चा किसी के सामने ना करें। थकान या आलस की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है।
करियर- व्यवसाय में आज आपके अधिकतर काम फोन और संपर्क सूत्रों के माध्यम से ही संपन्न होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में समय उपलब्धियों वाला हैए इसका भरपूर सदुपयोग करे। नौकरी.पेशा व्यक्तियों को अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा।
दांपत्य व प्रेम- लव लाइफ या दांपत्य जीवन में छोटी.मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध भी भावनापूर्ण बने रहेंगे।
हेल्थ. अनियमित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है।
लकी कलर. व्हाइट
लकी नंबर. 2
कर्क राशि- राजनीतिक संपर्क लाभदायक अवसर प्रदान करेंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ है। आपकी प्रतिभा और क्षमता कोई नया मुकाम हासिल करने में आपकी मदद करेंगे।

वित्त- कोई पुराना खर्च आपका आज का दिन खराब कर सकता है। वर्तमान परिस्थितियों पर ही ध्यान लगाएं।
करियर- विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय में लोन टेक्स आदि से संबंधित फाइलों में पूरी पारदर्शिता रखें। कर्मचारियों के साथ आपके संबंध उनका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे तथा कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
दांपत्य व प्रेम- लव पार्टनय या लाइफ पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके प्रत्येक कार्य में पार्टनर का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा।
हेल्थ. पैरों में दर्द या सूजन जैसी समस्या सामने आ सकती है।
लकी कलर. काला
लकी नंबर. 5
सिंह राशि- अपने मन को संयमित रखें, इगो या घमंड आपको आपके लक्ष्य से भटका सकता है। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी।
वित्त. किसी प्रिय मित्र को आर्थिक सहयोग करना आपको खुशी देगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित लोन लेने का प्लान पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।
करियर. व्यवसाय में आज कोई रुकावट दूर होने से प्रोडक्शन में पुनः गति आएगी। अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। रिस्क प्रवृत्ति के काम से दूर रहें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति विशेष सावधानी बरतें।
दांपत्य व प्रेम- किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। लाइफ पार्टनर की वजह से घर का वातावरण उत्तम बना रहेगा। लवमेट से अचानक ही मुलाकात हो सकती हैण्
हेल्थ. मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
लकी कलर. गोल्डन
लकी नंबर. 6
कन्या राशि- दोस्तों संबंधियों के साथ मेल मुलाकात में समय व्यतीत होगा। किसी नजदीकी धर्मस्थल पर यात्रा की भी योजना बन सकती है। आप स्वयं को खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वित्त- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा।
करियर- व्यवसाय में संपर्कों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में आपका मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल प्रोडक्शन को और अधिक बनाएगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।
दांपत्य व प्रेम- लव पार्टनर से आपसी तालमेल बना रहेगाए रिश्ता प्रेम पूर्ण रहेगा। वैवाहिक जीवन में पारदर्शिता रखना जरूरी है। छोटी सी गलतफहमी संबंधों को खराब कर सकती है।
हेल्थ. गैस और कब्जियत की दिक्कत रहेगी। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
लकी कलर. पर्ल व्हाइट
लकी नंबर. 3
तुला राशि- आज परिस्थितियां पूर्णतः आपके पक्ष में होंगी। परिश्रम के अनुरूप परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही रुकावट दूर होगी।
वित्त. किसी पारिवारिक सदस्य के खर्च को लेकर ही शक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे संबंधों में भी खटास आ सकती है।
करियर- आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अपने ऑर्डर्स को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।
दांपत्य व प्रेम- लव पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधित बातचीत हो सकती है।
हेल्थ- स्वास्थ्य के जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। चोट लगने की आशंका बन रही है।
लकी कलर. ग्रे
लकी नंबर. 7
वृश्चिक राशि-किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की किसी उपलब्धि से खुशी मिलेगी। किसी दुविधा के दूर होने से राहत महसूस करेंगे. भविष्य संबंधी फैसला लेने के लिए हिम्मत आएगी।

वित्त. पैसों के बारे में किसी के साथ भी बातचीत करते समय अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें।
करियर- इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। व्यापार विस्तार संबंधी कोई प्रस्ताव मिलेगा जोकि भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस के मामलों को थोड़ा ध्यान पूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।
दांपत्य व प्रेम- अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद पार्टनर के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। इससे आपसी प्यार व सामंजस्य बना रहेगा।
हेल्थ- बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने खान.पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
लकी कलर. डार्क ग्रीन
लकी नंबर. 6
धनु राशि- आज आपके साथ सुखद घटना घटेगी। जमीन संबंधी कार्यों में कागजातों की अच्छे से जांच.पड़ताल करें। सचेत रहने की भी जरूरत है।
वित्त. घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी जिसके कारण खासा पैसा खर्च होगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों में आय अवश्य होगी।
करियर- कारोबारी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव को भी ध्यान में रखें। इससे आप और अधिक बेहतर निर्णय ले पाएंगे। कार्यालय में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है. इसलिए सतर्क बने रहें।
दांपत्य व प्रेम- विपरीत लिंगी व्यक्तियों से बात करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। लवमेट या लाइफ पार्टनर से उचित तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा।
हेल्थ. स्वस्थ बने रहने के लिए वर्तमान वातावरण को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर. डार्क ब्लू
लकी नंबर. 8
मकर राशि- इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष का है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। आपका व्यक्तित्व निखरेगा। किसी भी अनैतिक कार्य में रुचि ना लें।

वित्त- अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मौज.मस्ती में खर्च की वजह से अपने बजट से भटक सकते हैं।
करियर- व्यवसाय में आज अचानक ही किसी पुरानी पार्टी से संपर्क स्थापित होगा. नए आर्डर भी मिलने की संभावना है। शेयर्स आदि में आज बहुत सोचसमझकर निवेश करें। ऑफिस में आपकी किसी गलती की वजह से उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है।
दांपत्य व प्रेम- पति.पत्नी के बीच किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रहेगी। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दे। प्रेम.संबंध मधुर बने रहेंगे।
हेल्थ. स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। ब्लड प्रेशरए डायबिटीज आदि परेशानियों की नियमित जांच अवश्य करें।
लकी कलर. केसरिया
लकी नंबर. 7
कुंभ राशि– आज ग्रह गोचर आपके लिए बहुत अनुकूल है। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम बन सकता है।
वित्त- दूसरों के आर्थिक मामले सुलझाने में लगे रहेंगेण् पर इससे आपके अपने महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।
करियर- कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों के साथ किसी भी बात पर उलझना उचित नहीं रहेगा। इस समय कुछ कानूनी जटिलताओं का सामना भी करना पड़ सकता है। नौकरी में किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन अथवा तबादले की स्थिति बन रही है।
दांपत्य व प्रेम- लव या लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता तथा नजदीकियां रहेंगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहना ही उचित है।
हेल्थ- अत्यधिक कार्यभार की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी।
लकी कलर. क्रीम
लकी नंबर. 9
मीन राशि. किसी परिजन की बेहतरीन उपलब्धि पर घर में जश्न जैसा माहौल रहेगा। राजनीतिक लोगों से मुलाकात से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. सामाजिक संपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा।

वित्त. रुपए.पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती हैं।
करियर. कार्यस्थल पर लिए गए ठोस निर्णय बेहतरीन साबित होंगे. कामयाबी भी मिलेगी। इस समय अपने प्रतिद्वंदियो से सावधान रहने की जरूरत है। अपनी कार्यप्रणाली को दूसरों के समक्ष जाहिर न करें।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट के पर्सनल मामलों में दखलअंदाजी न करें. छोटी.मोटी बातों को नजरअंदाज ही रखें। आज अपने लाइफ पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
हेल्थ- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से आलस बना रह सकता है।
लकी कलर. मेटेलिक
लकी नंबर. 3

Home / Jaipur / Horoscope Today 20 April 2021 कर्क वालों के लिए कमाल का दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे हनुमानजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो