जयपुर

Horoscope Today 27 February 2021 कन्या—मीन को होगा धनलाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे शनिदेव

27 February 2021 Rashifal Todays Horoscope 27 February 2021 Daily Rashifal 27 February 2021 Daily Horoscope 27 February 2021 Horoscope Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल 27 February 2021 rashifal aaj ka rashifal 27 February 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 28 February 2021 Horoscope 27 Feb 2021

जयपुरFeb 27, 2021 / 06:57 am

deepak deewan

Aaj Ka Rashifal 27 February 2021 Today Horoscope 27 February 2021

जयपुर. 27 फरवरी 2021 यानि शनिवार को माघ मास की पूर्णिमा अर्थात माघी पूर्णिमा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.50 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा जो दिन भर रहेगा। शनिवार को पहले मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग बनेगा और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही शाम 7 बजकर 37 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा।
मेष- आज आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। किसी विवाद के सुलझने से संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।
वित्त-आज लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। हालांकि खर्च भी बढेंगे, घरेलू जरूरतों की वस्तुओं की खरीदारी में खासा खर्च होगा।
करियर-करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। बिजनेस में उत्पाद की क्वालिटी को और बेहतर करने की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी में वेतन वृद्धि की बात कर सकते हैं, आज टारगेट भी हासिल होगा।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट के साथ मतभेद की आशंका है। लाइफ पार्टनर के साथ कोई यात्रा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य-रक्त संबंधी 9 शुभ रंग लाल
वृष- पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के किसी युवा के विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
वित्त- आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत ही लाभदायक साबित होगा। आज संपत्ति का कोई सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। इस समय फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।
करियर. बिजनेस में व्यस्तता के साथ लाभ की स्थिति बनी रहेगी। मार्केटिंग संबंधी कार्य में अधिक समय लगेगा। ऑफिस में कुछ महत्वपूर्ण फैसले सफल रहेंगे।
दांपत्य और प्रेम- लवमेट से मेल मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस का खासा मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- अपने खानपान व दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
आज का शुभ अंक 8 शुभ रंग नीला
मिथुन- कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। परिजनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।
वित्त. पैतृक संपत्ति संबंधी आय बढ़ने की संभावना है। बजट में ही खर्च करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।
करियर.-बिजनेस मं पार्टनर तथा कर्मचारियों पर निर्भरता कम करें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने डॉक्यूमेंट वगैरह बहुत संभालकर रखें।
दांपत्य और प्रेम. लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ चल कहीं घूमने जाने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात दिन को खुशनुमा व तरोताजा बनाएगी।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना बहुत जरूरी है।
आज का शुभ अंक 5 रंग हरा
कर्क. आज धर्मकर्म से जुड़े मामलों में आपका योगदान रहेगा। आज आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। कामकाज में जल्दबाजी करने से बचना होगा।
वित्त- पुश्तैनी प्रॉपर्टी से हो रही आय बढ़ने की उम्मीद है। आय को बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं की जरूरत है।
करियर. बिजनेस संबंधी किसी भी प्रकार की यात्रा लाभदायक ही रहेगी। ऑफिस में गतिविधियां सामान्य बनीं रहेंगी।
दांपत्य और प्रेम. लवमेट या लाइफ पार्टनर से आपको भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों मे स्थायित्व आएगा।
स्वास्थ्य. मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं पर ज्यादा चिंता ना करें।
आज का शुभ अंक 2 शुभ रंग सुनहरा
सिंह. आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। संपर्कों का आज अच्छा लाभ मिलेगा।
वित्त. आर्थिक मजबूती के लिए पूरा प्रयास करें, सफलता मिलने के योग हैं।
करियर. बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में टारगेट पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
दांपत्य और प्रेम. लव लाइफ में कोई दिक्कत हो सकती है. लाइफ पार्टनर को कोई तोहफा दे सकते हैं।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
आज का शुभ अंक 3 शुभ रंग केसरिया
कन्या. सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिजन आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सभी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज कोई अहम खुशखबरी मिल सकती है।
वित्त. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आय बढ़ाने के प्रति ज्यादा ध्यान दें।
करियर. मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभ मिलेगा। ऑफिस के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। पद वृद्धि हो सकती है.
दांपत्य व प्रेम. लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है। विवाहितों के आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड सकती है।
आज का शुभ अंक 4 शुभ रंग नीला
तुला– ग्रह स्थितियाें के कारण दिन उत्तम है। कोई उपलब्धि मिलेगी जो मन को सुकून और खुशी देगी।
वित्त— आज कोई रुका हुआ पैसा हासिल हो सकता है। घरेलू सुख-साधनों के पीछे थोड़ा धन खर्च होगा पर आय के स्रोत बढ़ेंगे।
करियर. व्यवसाय में संभव हो तो आज उधारी बिल्कुल ना रखें। ऑफिस का वातावरण पॉजिटिव बना रहेगा।
दांपत्य व प्रेम. लाइफ पार्टनर से संबंध मधुर बने रहेंगे। लवपार्टनर से रोमांस का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
आज का शुभ अंक 5 शुभ रंग- काला
वृश्चिक— घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आज किसी समारोह में सम्मानित किए जा सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
वित्त. वित्तीय मामलों में मजबूती आएगा पर बजट बनाकर ही चलने की आवश्यकता है।
करियर. प्राइवेट जॉब वालों को अपने काम पर फोकस करना चाहिए। कला से जुड़े व्यवसाय आज सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी में सहकर्मियों से आपसी सामंजस्य मजबूत होगा।
दांपत्य और प्रेम. लवमेट या लाइफ पार्टनर के सपोर्ट से मन को चैन तथा सुकून मिलेगा। अविवाहितों का विपरीत लिंगी लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कुछ अच्छा दिन है।
आज का शुभ अंक 1 शुभ रंग गोल्डन
धनु- आज भाग्य पूरा साथ देगा। अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलने की संभावना है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून बना रहेगा।
वित्त. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल हो सकते हैं पर आज महत्वपूर्ण आर्थिक काम अटक सकते हैं, खर्चों की अधिकता परेशान करेगी।
बिजनेस. मार्केटिंग में जनसंपर्क का दायरा बढ़ाने से ही लाभ मिलेगा। नौकरी में आज सभी सहयोगियों के साथ संबंध उत्तम बने रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम. प्रेम संबंध उत्तम रहेंगे। लाइफ पार्टनर के पारिवारिक मामले से दूर रहना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य. मौसमी बीमारियां हावी हो सकती हैं।
आज का शुभ अंक 8 शुभ रंग बैंगनी
मकर- मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति हो पाएगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं जोकि सफल रहेगी।संतान की उपलब्धि से संतुष्टि मिलेगी।
वित्त. आर्थिक मजबूती मिलेगी। परिचितों से लेनदेन में गुस्से तथा जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें।
करियर. आज बिजनेस में नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी निर्णय लेना लाभप्रद साबित हो सकता है। ऑफिस में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं ही लें।
दांपत्य और प्रेम. लाइफ पार्टनर के व्यवहार के कारण पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। लवमेट से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य. पेट से संबंधित समस्या बनी रहेगी।
आज का शुभ अंक 7 शुभ रंग हरा
कुंभ. धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। किसी बड़े काम में सफलता हासिल होगी। आज नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।
वित्त. आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में लाभ होगा। लेनदेन करते समय सावधानी रखने की जरूरत है।
करियर. बिजनेस में कोई अच्छी डील होगी नई नौकरी के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है।
दांपत्य व प्रेम. लाइफ पार्टनर से संबंधित कोई पुरानी समस्या उठ सकती है। लवमेट का व्यवहार अच्छा बना रहेगा।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
आज का शुभ अंक 8 शुभ रंग पीला
मीन. आज पर्सनल लाइफ बहुत अच्छी रहेगी, परिजनों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन हताश रहेगा।
वित्त. धन हानि होने की आशंका बन रही है। आय में कमीं आने से कुछ तनाव रह सकता है। नजदीकी व्यक्ति से किसी भी प्रकार का पैसे संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें।
करियर. बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद साबित हो सकती है। प्राइवेट नौकरी वालों को अपनी मनपसंद जगह स्थानांतरण मिल सकता है।
दांपत्य और प्रेम. लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा संबंधी कोई प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य. स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आज का शुभ अंक 1 शुभ रंग केसरिया

Home / Jaipur / Horoscope Today 27 February 2021 कन्या—मीन को होगा धनलाभ, जानें आपको क्या सौगात देंगे शनिदेव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.