scriptTarot Horoscope Today 17 April 2021 धनु राशिवालों को जमीन—जायदाद आ दि से लाभ होने के योग | Aaj Ka Tarot Rashifal 17 April 2021 Today Tarot Card 17 April 2021 | Patrika News
जयपुर

Tarot Horoscope Today 17 April 2021 धनु राशिवालों को जमीन—जायदाद आ दि से लाभ होने के योग

17 April 2021 Ka Tarot Rashifal 17 April 2021 Ka Tarot Horoscope 17 April 2021 Tarot Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 17 April 2021 Tarot Rashifal 18 April 2021 Tarot Horoscope 17 April Tarot Rashifal In Hindi Friday Tarot Rashifal shanivar Ka Rashifal 17 April Rashifal

जयपुरApr 17, 2021 / 07:19 am

deepak deewan

Aaj Ka Tarot Rashifal 17 April 2021 Today Tarot Card 17 April 2021

Aaj Ka Tarot Rashifal 17 April 2021 Today Tarot Card 17 April 2021

जयपुर. 17 अप्रैल 2021 यानि शनिवार का दिन धनु राशिवालों के लिए खुशी लेकर आया है. टैरो कार्ड के अनुसार इस राशि वालों को खासतौर पर जमीन—जायदाद आदि से लाभ होने के योग बन रहे हैं. टैरो कार्ड रीडर भावना दीक्षित बताती हैं कि 12 में से 8 राशियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज मां स्कंदमाता की उपासना करने से अवश्य लाभ मिलेगा.
मेष राशि– समाज में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। संपर्क सूत्र लाभदायक बने रहेंगे। दूसरों की समस्या को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
वित्त— खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। भूमि वाहन संबंधी खरीदारी को लेकर ऋण लेना पड़ सकता है।
करियर— आपकी व्यवसायिक संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में अपना पूरा जोर मार्केटिंग में लगाएं। इससे सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। नौकरी में उच्चाधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आपकी पदोन्नति की भी संभावना बन सकती है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या लाइफ पार्टनर से आपसी तालमेल व सामंजस्य अच्छा रहेगा। दांपत्य या प्रेम जीवन में आज आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं.
हेल्थ- खान-पान और दिनचर्या को सुव्यवस्थित बनाकर रखें। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें।
लकी कलर- गोल्डन
लकी नंबर- 01
वृष राशि– घर में सुकून और शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। कोई पारिवारिक विवाद आज निपट सकता है. आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
वित्त— किसी नजदीकी मित्र का आर्थिक सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से कुछ वित्तीय नुकसान पहुंच सकता है।
करियर— शिक्षा संबंधी कार्यों में भागदौड़ रहेगी। यह भागदौड़ सार्थक भी सिद्ध होगी। व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। नौकरी में डिपार्टमेंट संबंधी बदलाव हो सकता है। वेतन संबंधी कोई समस्या हो सकती है।
दांपत्य व प्रेम- लव या लाइफ पार्टनर की उचित देखभाल करने में सक्षम रहेंगे। पार्टनर के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
हेल्थ- किसी वरिष्ठ व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी रह सकती है।
लकी कलर- पेरट ग्रीन
लकी नंबर- 05
मिथुन राशि- घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुशरण करेंगे। दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता तथा योग्यता पर अधिक विश्वास रखेंगे।
वित्त— आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतों से राहत मिल सकती है। परिजनों के साथ आर्थिक मामले में मतभेद रह सकता हैै।
करियर— ऑफिस में काम की अधिकता आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकती है। अपने काम में अन्य लोगों का सहयोग भी अवश्य लें। व्यवसाय में दिन की शुरुआत में आपके अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत हो सकती है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक रह सकती हैं। परंतु प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आपसी सामंजस्य द्वारा एकदूसरे को समझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।
लकी कलर- यलो
लकी नंबर- 2
कर्क राशि- ग्रह गोचर लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। किसी पुरानी समस्या का निवारण होने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। एकाग्रचित्त होकर अपने कार्यों में ध्यान दें।
वित्त— आर्थिक मामलों में किसी बात की वजह से कुछ लोगों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं।
करियर— व्यवसाय में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। कार्य प्रणाली पहले से कुछ अधिक बेहतर होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपना काम समय पर पूरा ना होने की वजह से उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट से संबंधों में मधुरता रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में सुखद समय व्यतीत होगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है।
लकी कलर- लाइट ब्लू
लकी नंबर- 1
सिंह राशि– आज का ग्रह गोचर लाभदायक साबित होगा। आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन उत्तम है।
वित्त— आलस की वजह से किसी वित्तीय काम को टालना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है।
करियर— व्यावसायिक गतिविधियां वर्तमान परिस्थितियों की वजह से धीमी रहेंगी। ऑफिस में अपने काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें। नौकरी पेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने पर अफसरों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई के प्रति अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं. उनके साथ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएगा।
हेल्थ- गले और छाती में कफ खांसी की वजह से इन्फेक्शन रह सकता है।
लकी कलर- डार्क आरेंज
लकी नंबर- 07
कन्या राशि- आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां और व्यवधान आएंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
वित्त— आज अधिकतर समय आर्थिक समस्याओंको हल करने में व्यतीत होगा। भविष्य संबंधी कुछ योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा।
करियर— व्यवसायिक स्थल पर आपका मान-सम्मान व दबदबा बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर से आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। पति-पत्नी के साथ समय व्यतीत करना आपसी रिश्तों को और खुशनुमा बनाएगा।
हेल्थ— स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु वर्तमान स्थितियों को देखते हुए खान-पान का पूरा ध्यान रखें।
लकी कलर- पिंक
लकी नंबर- 08
तुला राशि- आज आप अपने नजदीकी संबंधी तथा मित्रों पर विश्वास बनाकर रखेंगे। ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी खास मुद्दे पर प्रयास करने पर उचित समाधान प्राप्त होगा।
वित्त— पैसों से संबंधित गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं।
करियर— व्यवसाय में किसी प्रभावशाली इंसान से मुलाकात से आपके कई काम पूरे होने में मदद मिलेगी। साझेदारी में अपने पार्टनर के साथ संबंधों में किसी प्रकार की भी कटुता ना आने दें। ऑफिस में अपने क्रोध और ईगो पर काबू पाना जरूरी है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अचानक ही किसी पुराने विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात हो सकती है। इससे पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
हेल्थ— स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा। खानपान में संतुलन बनाकर रखना जरूरी है।
लकी कलर- डार्क ब्लू
लकी नंबर- 04
वृश्चिक राशि– जरूरी कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने निर्णय को अधिक प्राथमिकता दें। किसी दोस्त या रिश्तेदार का वादे से मुकर जाना तनाव देगा।
वित्त— किसी फोन कॉल से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। ये आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी।
करियर— मार्केटिंग से संबंधित नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति सचेत रहें. पेपर वर्क में गलती होने की वजह से मुश्किल में पड़ सकते हैं। उस प्रोजेक्ट पर दोबारा भी काम करना पड़ सकता है। व्यवसाय में कमीशन संबंधित कार्यो में अधिक ध्यान दें।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। लाइफ पार्टनर के सहयोग से घर का माहौल सुखद और अनुशासित बना रहेगा।
हेल्थ— बदलते वातावरण की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा. कमजोरी व थकान की स्थिति रहेगी।
लकी कलर- सिल्वर
लकी नंबर- 03
धनु राशि-पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी प्रकार की यात्रा को यथासंभव स्थगित रखें। आस पड़ोस में कोई छोटा सा विवाद बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है।
वित्त— फंसा हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आत्मिक खुशी प्राप्त होगी।
करियर- बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें। नौकरीपेशा लोग अपने अधिकारियों से संबंध खराब ना करें, ताकि आपको दूसरों के समक्ष अपमानित ना होना पड़े।
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी का सहयोग पारिवारिक वातावरण को अनुशासित तथा मधुर बनाकर रखेगा। लव पार्टनर की व्यस्तता की वजह से मुलाकात नहीं कर पाएंगे।
हेल्थ— बहुत अधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी।
लकी कलर- क्रीम
लकी नंबर- 09
मकर राशि– संबंधों को और अधिक मजबूत करने और उन्हें खास महत्व देने में विशेष योगदान रहेगा। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त बने रहेंगे। आज का दिन बहुत ही शांतिपूर्ण व्यतीत होगा।
वित्त— कोई रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। परंतु सावधान रहें, क्योंकि आप किसी साजिश के शिकार हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ रुकावट आने की वजह से तनाव रहेगा। हालांकि आप समस्याओं का निवारण करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी में अपने काम के प्रति लापरवाही करना उच्चाधिकारियों को नाराज कर सकता हैै।
दांपत्य व प्रेम— वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियों का निवारण होगा। संबंध दोबारा मधुर हो जाएंगे।
हेल्थ— गलत खान-पान के कारण पेट खराब हो सकता है।
लकी कलर- केसरिया
लकी नंबर- 06
कुंभ राशि– बहुत से महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर में समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। हर बात को गहराई से समझना आपका विशेष गुण रहेगा।
वित्त— पैसों की वजह से आज आपकी मानहानि हो सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों संबंधित कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। तनाव लेने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ऑफिस के काम से कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
दांपत्य व प्रेम— विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में रुचि न लें। युवाओं के प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
हेल्थ— गुस्से और जल्दबाजी की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता लगी रहेगी।
लकी कलर- लाइट ब्लू
लकी नंबर- 08
मीन राशि- आज उचित सफलता हासिल होगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। बड़े बुजुर्गों के प्रति आपका सेवा भाव उन्हें आत्मिक खुशी प्रदान करेगा।
वित्त- प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी कार्य को आज स्थगित रखें। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्र के संपर्क में रहना वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है।
करियर— व्यवसाय में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों की वजह से कुछ मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उत्तम है। कुछ विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी।
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर आदि में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में किसी की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
हेल्थ— स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा. कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है।
लकी कलर- मेजेंटा
लकी नंबर- 06

Home / Jaipur / Tarot Horoscope Today 17 April 2021 धनु राशिवालों को जमीन—जायदाद आ दि से लाभ होने के योग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो