आज अचानक से आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप पूरे मन से उनका स्वागत करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए आज कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।
वित्त: आपके परिवार के सभी सदस्य आज खर्च करने में व्यस्त नजर आएंगे।
करियर— व्यवसायिक यात्रा से आज आपको लाभ होगा। आज किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको इससे बचना होगा, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.
दांपत्य व प्रेम— जीवन साथी से आज छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। लव पार्टनर के साथ मौज मस्ती करते दिखेंगे।
स्वास्थ्य— आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ अंक 3
शुभ रंग— लाल
आपको आज शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपनी बात लोगों के समक्ष सुदृढ़ता से रख पाएंगे। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी।
वित्त— आज पारिवारिक प्रॉपर्टी की आय को लेकर आपके परिवार में वाद विवाद हो सकता है। पिताजी की सलाह से शाम तक विवाद सुलझ जाएगा।
करियर— व्यापार में आपको सावधानी रखनी होगी, तभी लाभ मिलते देख रहे हैं। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी।
दांपत्य व प्रेम— आज आप अपने जीवनसाथी या लवमेट के साथ मौज मस्ती व पार्टी में कुछ समय अवश्य बिताएंगे। लव पार्टनर से बातचीत में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा
स्वास्थ्य— श्वांस रोगियों को दिक्कत हो सकती है, सतर्क बने रहें।
शुभ अंक— 6
शुभ रंग— सफेद
आज आपको व्यर्थ के कामों से बचना होगा. विद्यार्थियों को नई विधा सीखने के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन कोई परेशानी भी आ सकती है।
वित्त— आपके कर्जो मे कमी आ सकती है. आज आपको संतान पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
करियर— जो लोग व्यापार करते हैं, उनका आज का दिन नई नई प्लानिंग करने में व्यतीत होगा। जो लोग रोजगार ढूंढ रहे हैं उनको आज सुखद समाचार प्राप्त होगा।
दांपत्य व प्रेम— आज आपकी किसी विपरीत लिंगी मित्र से कटुता हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। लवमेट या जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य— आज सेहत अच्छी बनी रहेगी।
शुभ अंक— 5
शुभ रंग— नीला
आपके सभी कार्य भी सिद्ध होंगे। आज आपके भौतिक सुख व समृद्धि में वृद्धि होगी। आपके माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
वित्त— आज धार्मिक कार्यों में कुछ धन खर्च होगा, लेकिन आपके मन को प्रसन्नता प्राप्त होगी।
करियर— करियर से संबंधित जिन कामों के बारे में आप बहुत लंबे समय से सोच रहे थे, वे आज पूरे होंगे। आज आप अपने भाई बहन को करियर के बारे में कोई सलाह दे सकते हैं, जो उनके लिए बेहद मददगार साबित होगी।
दांपत्य व प्रेम— आज दांपत्य व प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आज शाम से लेकर रात तक का आपका समय रोमांस में व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य— आज आपके स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।
शुभ अंक— 6
शुभ रंग— सिल्वर
आज आपका शाम से लेकर रात तक का समय किसी राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम में व्यतीत हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
वित्त— आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे भाग्य का सितारा चमकेगा।
करियर— कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा। हालांकि विरोधी प्रबल विरोध करते रहेंगे। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो ऐसा कर सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम— लव लाइफ या दांपत्य जीवन में आज आपके मन को सुकून महसूस होगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।
स्वास्थ्य— आपके पिताजी की सेहत में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।
शुभ अंक— 2
शुभ रंग— केसरिया
आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अच्छे वाहन का सुख भी आज आपको मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी बात को लेकर आज बैर बढ़ सकता है।
वित्त— आप के खर्चे कम हो जाने से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।
करियर— आपके सारे काम बन जाने से आपके व्यवसायिक दुश्मन आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो क्योंकि वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। प्राइवेट जॉब में सब सामान्य चलता रहेगा।
दांपत्य व प्रेम— आज के दिन आपके प्रेम या दांपत्य जीवन में पिछले कुछ दिनों से चल रही समस्याएं खत्म होंगी। साथ-साथ आपके विवादों का भी अंत होगा, जिससे आप आनंदित हो उठेंगे।
स्वास्थ्य— जीवनसाथी की सलाह आपकी सेहत बढ़ाएगी।
शुभ अंक— 8
शुभ रंग— हरा
आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में प्राणपण से जुटना होगा।
वित्त— आज आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
करियर— आज का दिन नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि का होगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज जैसे मानो धन की वर्षा होगी।
दांपत्य व प्रेम— लव या लाइफ पार्टनर की ओर से आपको किसी मामले में खुशखबरी प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है।
स्वास्थ्य— यदि गरिष्ठ खानपान से परहेज नहीं किया तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
शुभ अंक 9
शुभ रंग— पर्ल व्हाइट
आपके लिए आज का दिन उत्तम लाभकारी रहेगा। आपको खाने पीने के लिए उत्तम प्रकार के व्यंजन प्राप्त होंगे. संतान के भविष्य की आज आपको कुछ चिंता हो सकती है।
वित्त— आर्थिक स्थिति आज ठीकठाक ही रहेगी।
करियर— आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे बिजनेस आइकन से हो सकती है, जिससे मिलने के लिए आप काफी समय से सोच रहे थे, लेकिन मिल नहीं पा रहे थे।
दांपत्य व प्रेम— आज आपके लिए निकट या दूर की यात्रा के योग बन रहे हैं. इससे लव या लाइफ पार्टनर काफी खुश नजर आएंगे।
स्वास्थ्य— आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको पेट की समस्या हो सकती है।
शुभ अंक 7
शुभ रंग— आरेंज
मन में प्रसन्नता का भाव दौड़ेगा। आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। पूजा पाठ में आपकी रुचि बढ़ती दिखेगी।
वित्त— आज आपको अपने भाई और बहनों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है।
करियर— आज आपके व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आगे चलकर आपको अत्यधिक धन लाभ पहुंचाएंगी। प्राइवेट जॉब में आज वर्तमान में जिएंगे, आपको भविष्य की चिंता कम होगी।
दांपत्य व प्रेम— सायंकाल से लेकर रात तक का समय आप लव या लाइफ पार्टनर के साथ किसी विशेष चर्चा में बिताएंगे।
स्वास्थ्य— आज का दिन आपका काफी हद तक स्वास्थ्य ज्ञान प्राप्त करने में बीतेगा।
शुभ अंक 1
शुभ रंग— क्रीम
विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी जिससे परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज धार्मिक क्रियाकलापों में रमे रहेंगे।
वित्त— आज आपको अपने धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि इसमें भाग्य आपका बिल्कुल साथ नहीं देगा।
करियर— बिजनेस के मामले में आपको किसी पर भरोसा नहीं करना होगा। पारिवारिक बिजनेस में लाभ होगा. ऑफिस में आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, शत्रुओं का नाश होगा।
दांपत्य व प्रेम— लव रिलेशनशिप में कोई मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। इसी वजह से आप तनावग्रस्त भी हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य— मौसम की मार आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें।
आज का दिन आपके कानूनी कार्यों के लिए फलदायक रहेगा। जो कार्य झंझट में पड़े हुए थे वह आज पूरे होंगे।
वित्त— आज वित्तीय स्थिति मजबूत रह सकती है. कहीं से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।
करियर— व्यापार के क्षेत्र में आज आप अपनी बात को दूसरों के सामने पूर्ण रूप से रख पाएंगे और लोग आपकी बात को मानेंगे. जॉब में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और शत्रु पक्ष लज्जित होगा।
दांपत्य व प्रेम— आज आपको लव पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने भी ले जा सकते हैं।
स्वास्थ्य— स्वास्थ्य आज ठीकठाक बना रहेगा।
शुभ अंक— 8
शुभ रंग— डार्क ब्लू
धार्मिक कार्यों में अत्यधिक रुचि नजर आएगी। आप अपने परिवार में कोई पूजा अर्चना भी करवा सकते हैं, जिससे परिवार के बड़े सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।
वित्त— आज आपको कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।
करियर— आज का दिन आपके करियर के लिए उत्तम रहेगा। विद्यार्थी गुरुओं की सेवा प्राप्त करके गुप्त विद्या ग्रहण करेंगे जोकि भविष्य के लिए बेहद लाभप्रद साबित होगी.
दांपत्य व प्रेम— लव या लाइफ पार्टनर की ओर से आपको सफलता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है. इससे आपके मन में संतोष का भाव रहेगा।
स्वास्थ्य— आपके स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
शुभ अंक— 9
शुभ रंग— रेड