scriptनगर निगम की लापरवाही ने छीन ली महिला की सांसें… जानिए कैसे | accident in jaipur: cow,s roaming on the street | Patrika News
जयपुर

नगर निगम की लापरवाही ने छीन ली महिला की सांसें… जानिए कैसे

नगर निगम की लापरवाही ने छीन ली महिला की सांसें… जानिए कैसे

जयपुरDec 13, 2019 / 11:45 am

RAJESH MEENA

two died in road accident

मृतकों में 15 वर्षीय छात्रा भी शामिल


accident in jaipur : जयपुर। नगर निगम की ( Nagar nigam jaipur )लापरवाही ( negligence )एक बार फिर आमजन की जान पर भारी पड़ गई। शहर में सड़क पर घूमते आवारा पशु घूम रहे है। सड़क पर घूम रही गाय से बचने के लिए चालक ने बाइक के ( accident ) ब्रेक लगा दिए।
इससे असंतुलित होकर बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर सिर के बल गिर कर घायल हो गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामला सांगानेर सदर थाना इलाके का है। शहर में सांड ने एक विदेशी पयर्टक को सींग से मार कर घायल कर दिया था जिसकी बाद में मौत हो गई थी । जयपुर को वर्ल्ड हैरिटेज सिटी घोषित किया गया है। इसके बावजूद शहर में सड़कों पर घूमती गायों को नगर निगम नहीं हटा पा रहा है। ( Rajasthan Police )
पुलिस के अनुसार मदरामपुरा निवासी रामकेश ने मामला दर्ज करवाया कि उसका भाई अपनी भाभी 38 वर्षीय रेखा को लेकर बाजार गया था वापस लौटने के दौरान शिकारपुरा में बाइक के सामने अचानक गाय ( cow )आ गई। उससे बचने के लिए ब्रेक लगाए तो रेखा बाइक से गिर गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी कल उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा सात दिसम्बर को हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ( rajasthan news )
जयपुर। सड़क पार करने के दौरान देर रात ट्रेलर की चपेट ( Over Speed ) में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर झोटवाड़ा थाने पर खड़ा करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच सड़क दुर्घटना अनुसंधान इकाई पश्चिम कर रही है।
पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे निवारू पुलिया के पास नांगल जैसा बोहरा में सड़क पार कर रहे एक युवक को घूमने के दौरान ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। टायर के नीचे आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर खून ही खून फैल गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ट्रेलर में कोई सामान भरा हुआ था। मृतक की पहचान झोटवाडा निवासी तीस वर्षीय राहुल पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। आज परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम होगा।

Home / Jaipur / नगर निगम की लापरवाही ने छीन ली महिला की सांसें… जानिए कैसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो