scriptदुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार | Accused of absconding accused arrested | Patrika News
जयपुर

दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को हरमाड़ा थाना पुलिस ने दबोच लिया

जयपुरOct 04, 2019 / 10:22 pm

Lalit Tiwari

दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को हरमाड़ा थाना पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी सौरभ राजपूत हरमाड़ा का रहने वाला है। पुलिस की स्पेशल टीम ने उसे लखनऊ उ.प्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में हरमाड़ा में रहने वाली पीड़िता के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि वह काम करने चला गया था। पीछे से उसकी बेटी घर पर अकेली थी। अकेला देखकर सौरभ आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी को नहीं बताने की धमकी देकर आरोपी वहां से फरार हो गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने टीम गठित की। टीम ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी पुलिस से बचता फिर रहा था। पुलिस को उसके लखनऊ में ट्रैक्टर चलाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम का गठन किया गया। स्पेशल टीम लखनऊ पहुंची तो आरोपी पुलिसकर्मियों को देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भागने लगा,,,,, इस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा करके आरोपी को दबोच लिया ,,,,पुलिस आरोपी सौरभ राजपूत को पुलिस थाने लेकर जयपुर पहुंची है जहां उससे पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस उसके आपराधिक रिकार्ड को भी जांच रही है।

Home / Jaipur / दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो